4 मौजूदा विमेंस WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है

रेसलिंग करने की इच्छा हो तो WWE में उम्र मात्र एक नंबर है (Photos: WWE.com)
रेसलिंग करने की इच्छा हो तो WWE में उम्र मात्र एक नंबर है (Photos: WWE.com)

Current Women's Stars Over 40 Age: WWE में एक समय ऐसा होता था, जहां कोई भी रेसलर जैसे ही 40 साल की उम्र के आसपास आता था, तो कंपनी उसको अपने से दूर करने का प्रयास करती थी। अगर बात करें, विमेंस रेसलिंग की तो एक समय पर तो यह होती ही नहीं थी, और फिर बाद में इसको महज कुछ समय का ब्रेक देने वाले पल की तरह दिखाया जाता था।

Ad

इस स्थिति में बदलते वक्त के साथ चेंज हुआ है और अब विमेंस रेसलिंग को भी पसंद किया जाता है। इस समय ऐसी कई विमेंस रेसलर्स हैं, जो काफी उम्र होने के बाद भी रेसलिंग कर रही हैं। इस आर्टिकल के जरिए आज जानिए कि कौन सी हैं वह 4 विमेंस रेसलर्स जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा है लेकिन वह WWE में अब भी काम कर रही हैं।

#4 WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स 2024 में ही 40 साल की हुई हैं

Ad

नाया जैक्स ने 2015 में डेब्यू किया था और 9 साल बाद वह आज भी एक्टिव हैं। 29 मई 1984 को जन्मीं नाया पहले कई बार विमेंस टैग टीम चैंपियन रह चुकी हैं। इस दौरान उनकी पार्टनर शेना बैज़लर थीं। नाया इस समय WWE विमेंस चैंपियन हैं और इससे पहले वह Raw विमेंस चैंपियन तथा इसी साल क्वीन ऑफ द रिंग भी बनी थीं। उनके काम को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह 40 साल की हैं। इस समय उनकी स्टोरी विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन के साथ है और यह दोनों Crown Jewel 2024 में एक मैच लड़ती दिखाई देंगी।

#3 नटालिया इस समय 42 साल की हैं और WWE में रेसलिंग करती हैं

Ad

नटालिया ने 2000 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह 2007 में WWE का हिस्सा बनीं और तबसे यहीं पर काम कर रही हैं। नटालिया ने अपने करियर में अपने हार्ट खानदान का नाम बढ़ाया है और फैंस का दिल भी जीता है। 27 मई 1982 को जन्मदिन मनाने वाली नटालिया इस समय 42 साल की हैं और रेसलिंग करती हैं। WWE के अपने करियर में उन्होंने एक बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप और डीवाज चैंपियनशिप जीती है। हार्ट फैमिली मेंबर ने टमीना के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती हुई है। यह देखना होगा कि 7 अक्टूबर 2024 को हुए Raw में एक टैग टीम मैच में आखिरी बार रिंग में दिखाई दीं नटालिया अब कब रेसलिंग करेंगी।

#2 43 वर्षीय ओस्का WWE का हिस्सा हैं लेकिन अभी चोटिल हैं

Ad

2004 में पहली बार रिंग में लड़ने उतरीं ओस्का अब 43 साल की हैं। 26 सितंबर 1981 को जन्मीं एम्प्रेस ऑफ टुमारो ने डेब्यू के 11 साल बाद NXT में अपने कदम रखे और तबसे वह WWE के ही साथ हैं। इस समय चोटिल चल रहीं ओस्का ने WWE में एक बार NXT विमेंस चैंपियनशिप जीती है। वह तीन बार WWE विमेंस चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रही हैं। इसके साथ ही वह एक बार SmackDown विमेंस चैंपियन रही हैं, जबकि चार बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन रह चुकी हैं। इसमें शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस एक-एक बार पार्टनर थे जबकि कायरी सेन के साथ वह दो बार टैग टीम चैंपियन रही हैं।

#1 WWE सुपरस्टार शेना बैज़लर 44 साल की हैं लेकिन अब भी रिंग में विरोधियों का हाल बुरा कर देती हैं

8 अगस्त 1980 को पैदा हुईं शेना बैज़लर ने अपने जीवन में काफी देर के बाद रेसलिंग में कदम रखा लेकिन इसके बावजूद वह धमाल कर रही हैं। 2015 में वह इस बिजनेस का हिस्सा बनीं और दो साल बाद ही उन्हें WWE ने अपने साथ जोड़ लिया। शेना ने अपने WWE करियर में दो बार NXT विमेंस चैंपियनशिप, और तीन बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इसमें से दो बार नाया जैक्स और एक बार रोंडा राउजी उनकी टैग टीम पार्टनर थीं। इस समय शेना बैज़लर Raw में ज़ोई स्टार्क और सोन्या डेविल के साथ प्योर फ्यूजन कलेक्टिव का हिस्सा हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications