डब्लू डब्लू ई (WWE) स्मैकडाउन का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया था। कंपनी ने सर्वाइवर सीरीज से पहले अच्छी हाइप तैयार की। ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड के दौरान सैमी जेन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन शिंस्के नाकामुरा का एक सैगमेंट देखने को मिला था।🚨We've got a NEW @WWE Intercontinental Championship on #SmackDown 🚨 pic.twitter.com/xzz8a3mInc— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 23, 2019यहां उन्होंने सर्वाइवर सीरीज में ट्रिपल थ्रेट चैंपियन vs चैंपियन मैच के बारे में बात की। इसके अलावा सैमी जेन अपने साथ एक काले रंग का बैग लेकर आए थे। हर एक फैन को इस बैग के अंदर की चीज़ देखने के लिए रुचि थी। पूर्व NXT चैंपियन ने थोड़ी देर में बैग से एक नई चैंपियनशिप निकाली। ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो Survivor Series 2019 के लिए WWE प्लान कर सकता हैइसके बाद उन्होंने नाकामुरा से बेल्ट लेते हुए उन्हें वो टाइटल दे दी। इस प्रकार से सैमी जेन ने नई IC टाइटल को प्रस्तुत किया। इसके पहले भी कई मौकों पर इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल का डिज़ाइन बदला है। अंतिम बार पूर्व WWE सुपरस्टार्स कोडी रोड्स ने हैल इन ए सेल 2011 पीपीवी में नई डिज़ाइन वाली इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को प्रस्तुत किया था।Get a closer look at the NEW #ICTitle revealed by @SamiZayn on #SmackDown. pic.twitter.com/Cuv70JLnyG— WWE (@WWE) November 23, 2019 अब 22 नवंबर 2019 (भारत में 23) को हमें फिर इतिहास बनते हुए दिखाई दिया। खैर, यह नई IC चैंपियनशिप काफी ज्यादा शानदार है और हर फैन को इसका नया डिज़ाइन जरूर पसंद आया होगा। WWE ने स्मैकडाउन के FOX पर नए एरा को ध्यान रखते हुए इस टाइटल को प्रस्तुत किया होगा।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं