WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली की होगी वापसी, नए अंदाज और नए रोल में आएंगे नजर?

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

भारतीय WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। द ग्रेट खली(The Great Khali) का WWE में बहुत बड़ा नाम है। भारत का झंडा उन्होंने WWE रिंग में लहराया है। हाल ही में बॉलीवुड बॉयज(समीर सिंह और सुनील सिंह) ने SK रेसलिंग से बात की। कई मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की। WWE में न्यू इंडिया फैक्शन को लेकर भी इन दोनों ने यहां पर बताया।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

WWE सुपरस्टार्स ने द ग्रेट खली को लेकर कही बड़ी बात

WWE सुपरस्टार समीर सिंह और सुनील सिंह ने बताया कि उनके फैक्शन में द ग्रेट खली भी शामिल हो सकते हैं। शायद वो मैनेजर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सुनील सिंह ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो फिर ये काफी अच्छी शुरूआत होगी।

youtube-cover
Ad

WWE में साल 2006 में द ग्रेट खली आए थे। वो भारत की तरफ से WWE में साइन होने वाले पहले प्रोफेशनल रेसलर थे। खली ने आकर WWE के कई बड़े दिग्गजों के साथ फाइट की। इस लिस्ट में अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे बड़े नाम शामिल हैं। साल 2007 में ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की। 61 दिन तक वो चैंपियन रहे थे, इसके बाद बतिस्ता ने उन्हें हराया था।

ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

साल 2018 में Greatest Royal Rumble पीपीवी में अंतिम बार WWE में द ग्रेट खली नजर आए थे। 45वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की थी। ब्रॉन स्ट्रोमैन और बॉबी लैश्ले ने उन्हें जल्दी एलिमिनेट कर दिया था। 26 जनवरी को WWE इंडिया का शो Superstar Spectacle होने वाला है। यहां पर खली नजर आ सकते हैं। ये काफी बड़ा इवेंट होने वाला है। कई बडे़ WWE सुपरस्टार्स इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। खली भी अपना जलवा यहां पर दिखा सकते हैं।

वैसे बॉलीवुड बॉयज ने इस बात के पूरे-पूरे संकेत दे दिए है कि खली की वापसी हो सकती है। अगर न्यू इंडिया फैक्शन की शुरूआत होती है तो फिर उसमें खली का रोल भी बहुत बड़ा होगा। वो मैनेजर के रूप में नजर आएंगे। इससे WWE को भी काफी फायदा होगा। साथ ही साथ भारतीय रेसलर्स को भी इसमें काफी मदद मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications