Create

''एक बार फिर से होना चाहिए WWE में अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स का मैच''

Ankit
WWE
WWE

WWE में अंडरटेकर को आखिरी बार एजे स्टाइल्स के खिलाफ रेसलमेनिया 36 में बोनयार्ड मैच में देखा गया था। जिसमें उन्होंने जीत दर्ज कर रेसलमेनिया में अपनी 25वीं विजय हासिल की थी। स्टाइल्स के खिलाफ ये मैच एक प्रीरिकॉर्ड मुकाबला था जिसको सिनेमैटिक तरीके से काफी अच्छा दिखाया गया था जिसमें कोई दर्शक नहीं था।

एजे स्टाइल्स के दोस्त ल्यूक गैलोज ने रेसलिंगइन से बात करते हुए कहा कि WWE में एजे स्टाइल्स और अंडरटेकर का रीमैच होना चाहिए। पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक गैलोज का मानना है कि अंडरटेकर में अभी एक और मैच बाकी है, जो उन्हें स्टाइल्स के खिलाफ लड़ना चाहिए

क्या WWE में होगा टेकर और स्टाइल्स का रीमैच?

ल्यूक गैलोज ने बताया कि एजे स्टाइल्स कितना ब्रेसबी से चाहते थे कि वो लाखों लोगों के सामने अंडरटेकर के खिलाफ लड़े। ल्यूक गैलोज ने बताया कि क्राउड का होना कितना अहम होता है।

मुझे लगता है कि अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स का मैच अच्छा था लेकिन बिना दर्शकों के ये सही नहीं था। इनके मैच में क्राउड होना चाहिए था। बोनयार्ड मैच में दोनों का प्रदर्शन काफी अच्छा था। क्रिएटिव ने भी अच्छा काम किया लेकिन मुझे लगता है कि एजे स्टाइल्स को अंडरटेकर के खिलाफ क्राउड के सामने क रीमैच मिलना चाहिए जिससे क्राउड का रिएक्शन देखने को मिलेगा।

एजे स्टाइल्स इस वक्त WWE के इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं और समरस्लैम में इनका मैच शायद मैट रिडल के खिलाफ बुक हो सकता है। वहीं अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 36 के बाद लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री में अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। आपको बता दें कि ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन को WWE रिलीज कर चुका है और वो इस वक्त इप्मैक्ट रेसलिंग का हिस्सा है। ये दोनों सुपरस्टार्स बोनयार्ड मैच भी दिखे थे जिसमें एजे स्टाइल्स की इन्होंने जीत के लिए मदद करने की कोशिश की थी।

Quick Links

Edited by Ankit
Be the first one to comment