हाल ही में WWE ने एक बड़ा ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। दरअसल फैंस को शो में लाने के लिए कंपनी ने WWE ThunderDome नाम की घोषणा की कुछ दिन पहले की थी। अब इसे लेकर इतना उत्साह इसलिए है क्योंकि इसकी शुरूआत इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन से होने वाली है। इसके जरिए फैंस WWE के शो देख सकते हैं। फैंस वर्चूअली तौर पर इन शोज को देख सकते हैं। WWE द्वारा पहली बार ये चीज की गई है। और अब फैंस इसका मजा ले सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE समरस्लैम में द फीन्ड vs ब्रॉन स्ट्रोमैन मैच के 5 संभावित अंतWWE ThunderDome की खास तस्वीरेंअभी WWE ThunderDome की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हुई है। जिसमें देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इस सेटिंग को देखकर लगभग सभी लोग गदगद हो गए है। रिंग के चारों तरफ कई प्रकार की स्क्रीन लगी हुई है। जिसमें दिख रहा है कि फैंस WWE मैचों का मजा ले रहे हैं। रियान सतिन ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें इसकी पोस्ट की है।WWE ThunderDome, everyone pic.twitter.com/4cs6MxvrhL— Ryan Satin (@ryansatin) August 20, 2020More pictures pic.twitter.com/4sttkDKc4Y— Ryan Satin (@ryansatin) August 20, 2020pic.twitter.com/EVsGlf8rih— Ryan Satin (@ryansatin) August 20, 2020Meanwhile, on Earth 2 pic.twitter.com/KULn19kdOw— Ryan Satin (@ryansatin) August 20, 2020इन तस्वीरों को देखकर काफी मजा आ रहा है। लगातार पांच महीने से WWE के सभी शो परफॉर्मेंस सेंटर से हो रहे थे लेकिन अब WWE ने अपनी जगह बदल ली है। एमवे सेंटर से अब WWE के सभी शो प्रसारित किए जाएंगे।WWE ThudnerDome को लाने का पहले से प्लान किया जा रहा था। परफॉर्मेंस सेंटर में ये नहीं किया जा सकता था लेकिन अब एमवे सेंटर से इसे दिखाया जाएगा। हालांकि शुरूआत में सभी को लगा था कि समरस्लैम में फैंस की वापसी हो जाएगी लेकिन अभी भी कोरोना की वजह से हाल काफी बुरा है। फैंस की वापसी एरीना में कब होगी इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है।पिछले कुछ समय से WWE चेयरमैन अपनी रेटिंग को लेकर भी काफी परेशान हैं। रॉ और स्मैकडाउन का हाल काफी बुरा है। रेसलमेनिया और समरस्लैम भी बिना के हो रहा है। ऐसे में बहुत सी चीजों में विंस मैकमैहन ने बदलाव किया और ये एक बदलाव अब इस हफ्ते स्मैकडाउन से देखने को मिलेगा। इस चीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित है क्योंकि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। ट्विटर पर भी फैंस इसे लेकर काफी खुश नजर आए। फैंस इस चीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। WWE सुपरस्टार्स ने भी इस पहल की तारीफ की है। ऐसा अनुभव भी पहले कभी नहीं लिया गया है।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो समरस्लैम 2020 में हील टर्न ले सकते हैं