WWE में चोट लगती रहती है क्योंकि ये खेल ही ऐसा है। हालांकि अगर सुपरस्टार जानबूझकर कर किसी घायल करदे, वो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। Raw के दौरान इस हफ्ते नाया जैक्स ने फिर अपना आक्रामाक रुप दिखाया और पूर्व चैंपियन शार्लेट को घायल कर दिया। हालांकि चोट के बाद भी शार्लेट ने Raw में मैच लड़ा।WWE Raw में बुरी तरह से किया गया हमलानाया जैक्स ने एंट्री की और रिंग में चेयर लगाकर बैठ गयी और शार्लेट फ्लेयर को मिल रहे मौकों के बारे में बात की। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की और जैक्स का मजाक बनाया। इन दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला। ये ऐसी झड़प थी जिसको रोकन के लिए रेफरी तक रिंग आ गए थे। दोनों एक दूसरे पर बुरी तरह से अटैक कर रहे थे।That escalated QUICKLY.#WWERaw @MsCharlotteWWE @NiaJaxWWE pic.twitter.com/5FGQcyoXx0— WWE (@WWE) June 23, 2020इसके बाद नाया जैक्स ने बैकस्टेज शार्लेट पर फिर से अटैक किया और उनको बुरी तरह पीटा। इस दौरान नाया जैक्स ने शार्लेट के हाथ पर अटैक किया और उनके कंधे को बुरी तरह से घायल कर दिया।.@NiaJaxWWE just took things to a new level at @MsCharlotteWWE's expense. #WWERaw pic.twitter.com/QyGoLW3Ms1— WWE (@WWE) June 23, 2020हालांकि अपनी चोट को लेकर शार्लेट डॉक्टर्स के पास भी गई। जिसके बाद वो मायूस नजर आई। असुका और शार्लेट के बीच मैच पहले से बुक था। शार्लेट इस मैच के लिए तैयार नहीं लग रही थी लेकिन फिर भी पूर्व चैंपियन ने रिंग में कदम रखा। मैच काफी बढ़िया रहा और इसे Raw का सबसे अच्छा मैच कहा जा सकता है। अंत में असुका ने शार्लेट फ्लेयर को असुका लॉक में फंसाया और इसपर फ्लेयर ने टैपआउट किया। असुका मैच में दर्द से करहाती हुई भी दिखी।ये भी पढ़ें-Raw के दौरान सैथ रॉलिंस और उनकी टीम ने किया मिस्टीरियो और उनके बेटे पर घातक हमलाWhen the left arm is injured, the right will do just fine.#WWERaw #WomensTitle @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/vj6ShhN6ti— WWE Universe (@WWEUniverse) June 23, 2020ये पहला मौका नहीं है जब नाया जैक्स ने किसी को घायल किया हो। इससे पहले नाया जैक्स ने बैकी लिंच को मुक्का मारा था जिसके कारण उनकी आंख के नीचे से खून आया। हाल ही में सुपरस्टार कायरी सेन को भी नाया जैक्स घायल कर चुकी हैं। खैर, अब देखना होगा कि शार्लेट अपना बदला किस तरह लेती है।