WWE Raw में लगता है कि सैथ रॉलिंस, रे मिस्टीरियो की कहानी का अंत कुछ अलग तरीके से लिखा जा रहा है। इस कहानी में एक पल लगता है मिस्टीरियो और उनके बेटे डोमिनिक हावी होंगे लेकिन रॉलिंस एंड कंपनी ने इस हफ्ते की Raw में पूरी कहानी को बदल दिया। WWE इस स्टोरीलाइन को बेहद अच्छे से प्लान कर रहा है और आने वाले समय में ये मैच बुक होने वाला है।क्या हुई WWE Raw में?दरअसल, Raw में रे मिस्टीरियो और उनके बेटे ने दस्तक दी। रे मिस्टीरियो ने अपने बेटे को समझाया कि जो उन्होंने पिछले हफ्ते किया वो ठीक नहीं था। बिना उनकी अनुमति के रॉलिंस पर उन्हें हमला नहीं करना चाहिए था। इसके अलावा अपने बेटे को मिस्टीरियो ने कहा कि वो खुद अकेले ही रॉलिंस से अपना बदला लेंगे।Is The #MondayNightMessiah about to make another 𝕤𝕒𝕔𝕣𝕚𝕗𝕚𝕔𝕖?#WWERaw @WWERollins pic.twitter.com/QBLY8v6poR— WWE (@WWE) June 23, 2020इसी दौरान सैथ रॉलिंस की एंट्री होती है और वो अपना प्रोमो कट करते हैं। उसके बाद रॉलिंस की टीम की एंट्री होती है, लेकिन तभी पीछे से मिस्टीरियो की मदद के लिए एलिस्टर ब्लैक और हम्बर्टो कारिलो आते हैं और रॉलिंस की टीम पर अटैक कर देते हैं। मौका देखकर रॉलिंस एंड कंपनी वापसी करती है और मिस्टीरियो और उनके बेटे डोमिनिक पर अटैक कर देती है। साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में इनका मैच बुक होने वाला है।"@WWERollins, this is what a family looks like. And this family wants a FIGHT!" - @35_Dominik #WWERaw pic.twitter.com/HdMr2iobO5— WWE Universe (@WWEUniverse) June 23, 2020मिस्टीरियो और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी मनी इन द बैंक के बाद वाली रॉ से शुरु हुई। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने मिस्टीरियो पर जबरदस्त अटैक कर उनकी आंख को घायल कर दिया था। जिसके बाद मिस्टीरियो को कुछ वक्त के लिए बाहर होना पड़ा।पिछले हफ्ते के एपिसोड में सैथ रॉलिंस एक प्रोमो कट कर रहे थे और मिस्टीरियो को अपनी टीम में शामिल होने के लिए बोल रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे डोमिनिक ने रॉलिंस पर पीछे से अटैक किया और इस कहानी को आगे बढ़ा दिया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये किस तरह से आगे बढ़ती है।