WWE में शेन मैकमैहन ने साल 2016 में 7 सालों बाद वापसी की थी। शेन मैकमैहन ने कमबैक करते हुए विंस मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन का रॉ के दौरान सामना किया था। जिसके बाद शेन मैकमैहन ने WWE रेसलमेनिया 32 में अंडरटेकर का सामना किया था। फिर उसके बाद शेन मैकमैहन को स्मैकडाउन का कमिश्नर बना दिया था।ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी बेटियां WWE में सफल नहीं हुईं.@WWE is an amazing business to grow up in and be a part of. Performing against some of the greatest talent ever and for the fans worldwide has been an honor and a pleasure. Thanks @WWEGraves for the chat. @AfterTheBellWWE https://t.co/LCMnC1hRbK pic.twitter.com/lBF8iuBva5— Shane McMahon (@shanemcmahon) September 17, 2020शेन मैकमैहन ने हाल ही में कोरी ग्रेव्स के पोडकास्ट After The Bell में दस्तक दी और बताया कि क्यों उन्होंने साल 2009 में कंपनी को छोड़ने का फैसला किया था। शेन ने बताया कि वो दूसरे कामों को लिए काफी कुछ हासिल करना चाहते थे। इसके अलावा शेन ने बताया कि वो अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना चाहते थे, इसके अलावा शेन ने बताया कि इसी बहाने उन्हें अपने बच्चे को फुटबॉल में कोचिंग करने का मौका भी मिला।मैंने लगभग 15 तरीकों की नौकरी अपने करियर में की है जिसमें मैंने काफी कुछ सीखा है। मैंने कंपनी में काम किया लेकिन खुलकर वो चीज़ें नहीं कर पाया था। मैंने सोचा कि मैं बाहर जाके और ज्ञान हासिल कर सकूं जिसके लिए मैं बाहर गया। इसी के साथ मेरे तीन बच्चे हैं और तीनों लड़के हैं। मैं चाहता था कि मैं उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकूं। बच्चों की फरमाइश काफी होती है लेकिन मैंने उसको पूरा किया और मैंने अपने बेटे को कोचिंग भी दी।WWE में शेन मैकमैहन की हो चुकी है वापसीशेन मैकमैहन को स्मैकडाउन में काफी पसंद किया गया था। हालांकि कुछ मौकों पर वो हील टर्न हुए थे। केविन ओवेंस के साथ उनकी स्टोरी काफी अच्छी चली थी। एक वक्त फैंस ने विंस मैकमैहन और ऑस्टिन की कहानी को ओवेंस और शेन से तुलना की थी। केविन ओवेंस ने एक मैच में शेन मैकमैहन तो हरा दिया था जिसके बाद शर्त के मुताबिक उन्हें कंपनी को छोड़ना पड़ा।ये भी पढ़ें: एजे स्टाइल्स को रिटायर होने से पहले इन 5 WWE सुपरस्टार्स के साथ मैच जरूर लड़ना चाहिएअब शेन मैकमैहन रॉ अंडरग्राउंड लेकर आए हैं जिसमें बिना रस्सियों के रिंग हैं और कोई भी कैसे भी लड़ सकता है। इस हफ्ते रॉ अंडरग्राउंड में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दस्तक दी थी। उन्होंने कुछ सुपरस्टार्स को मारा भी साथ ही डाबाकोटा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मैच इसी हफ्ते होने वाला था लेकिन अब इस मैच को अगले हफ्ते के लिए बुक किया है। आने वाली रॉ में ब्रॉन स्ट्रोमैन और डाबाकोटा की फाइट होनी है।We better make sure #RawUnderground delivers tonight ESPECIALLY because it’s on VKM’s birthday! #WWERaw pic.twitter.com/5E2pwfXQyX— Shane McMahon (@shanemcmahon) August 24, 2020