WWE की डोक्यूमेंट्री द लास्ट राइड के आखिरी एपिसोड में अंडरटेकर ने रेसलिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अंडरटेकर ने इस दौरान उस पल को याद किया, जिसमें उन्होंने विंस मैकमैहन को अपने करियर को लेकर बड़ी बात बताई थी।अंडरटेकर ने बताया कि एक्सट्रीम रुल्स में रोमन रेंस के साथ टीम बनाकर जब उन्होंने शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़ा था, उसके बाद वो सीधा बैकस्टेज विंस मैकमैहने से बात करने चले गए थे। अंडरटेकर ने बताया कि उनको खुद के लिए सही नहीं लग रहा था जिसके बारे में उन्होंने विंस ने सीधा बात की।अंडरटेकर ने की पुरानी यादें ताजामुझे नहीं लग रहा था कि इससे अच्छा कोई वक्त हो सकता था। मैं सीधा परदे के पीछे गया और विंस मैकमैहन के कानों में बोला, की अब हो गया।इसके बाद अंडरटेकर ने उन पलों को याद करते हुए बताया कि विंस मैकमैहन ने उनसे बोला कि वो जो करना चाहे कर सकते हैं। हालांकि विंस को लगता था कि उनमें काफी कुछ बचा है।उन्होंने मुझसे कहा कि मार्क जो तुम्हें करना है करो, मेरे ख्याल से तुम्हारे अंदर काफी कुछ बचा है। लेकिन सारा फैसला तुम्हारे ऊपर हैं। जो तुम्हें सही लगे वहीं करो।#ThankYou pic.twitter.com/6D1th4wZlA— Undertaker (@undertaker) June 23, 2020अंडरटेकर ने ये भी बताया कि वो और विंस चाहते थे कि रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ बोनयार्ड मैच लड़े और अपने करियर का अंत कर सके।You can never appreciate how long the road was until you’ve driven to the end. #TheLastRide @WWENetwork pic.twitter.com/JW3roilt9a— Undertaker (@undertaker) June 21, 2020अब अंडरटेकर ने रेसलिंग से संन्यास ले लिया है। हालांकि वो अब WWE के लिए क्या करेंगे ये किसी को भी नहीं पता लेकिन विंस मैकमैहन के कहने पर अंडरटेकर WWE में दस्तक दे सकते हैं। अंडरटेकर ने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर अपने करियर का अंत किया। रेसलमेलिया में अंडरटेकर 27 मुकाबले लड़े हैं जबकि 25 में जीत दर्ज की है, जो एक रिकॉर्ड हैं। अंडरटेकर को रेसलमेनिया में सिर्फ ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस हरा पाए हैं। खैर, अब देखना होगा कि रिटायरमेंट के बाद अंडरटेकर WWE के साथ कितने सालों तक बने रहते हैं।ये भी पढ़ें-WWE ने अंडरटेकर के लिए SmackDown में एक स्पेशल सैगमेंट का ऐलान किया