हाल ही में सुपरस्टार नाया जैक्स ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा क्लिप पोस्ट किया। इसमें देखकर ऐसा लगा कि ये सुपरस्टार अब अपनी वापसी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। नाया जैक्स कई महीनों से रिंग में नजर नहीं आईँ है। चोट के कारण वो बाहर चल रही हैं।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वो रनिंग कर रही हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) परफॉर्म सेंटर के अंदर वो रोप के साथ नजर आईं।इसमें उन्होंने अपने घुटने को लेकर अच्छा कैप्शन भी डाला है। नाया का शेप भी काफी अच्छा लग रहा है। और उनका घुटना भी फिट है। View this post on Instagram Testing out the new knees 😜! A post shared by 🌺 (@niajaxwwe) on Dec 6, 2019 at 11:24am PSTरेसलमेनिया 35 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा नाया जैक्स रही थीं। इसके बाद से ही ये खबर आई थी कि उनके घुटने में चोट लग गई है। जिसके बाद वो लगभग नौ महीने तक रिंग से बाहर हो गईँ। ये खबर फैंस के लिए अच्छी है कि वो जल्द से जल्द वापसी करेंगी। नाया जैक्स ने पिछले दो सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में उनका भी हाथ है। अपने वजन के हिसाब से जो काम किया है वो काबिलेतारीफ है। अब देखना होगा कि रिंग में वो एक्शन में कब नजर आएंगी।