फेमस WWE स्टार ने ट्राइबल चीफ बनने के दिए संकेत, Roman Reigns-Solo Sikoa को लगेगा झटका?

WWE SmackDown, Roman Reigns, Solo Sikoa, Bloodline, Nia Jax,
क्या WWE में भविष्य में ब्लडलाइन को मिलेगा तीसरा ट्राइबल चीफ? (Photo: WWE.com)

Nia Jax Teases Becoming Tribal Chief: WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) मौजूदा समय में ट्राइबल चीफ बनने के लिए फाइट कर रहे हैं। ये दोनों ही ट्राइबल चीफ के रूप में SmackDown को रूल करना चाहते हैं। अब रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर और मौजूदा चैंपियन ने ट्राइबल चीफ बनने के संकेत दिए हैं। सोलो ने रोमन के ब्रेक पर जाने के बाद ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया था और नए ट्राइबल चीफ बन गए थे। रेंस को यह चीज़ पसंद नहीं आई और वो वापसी के बाद सिकोआ को सबक सिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की तरह रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर नाया जैक्स भी SmackDown का हिस्सा हैं। नाया मौजूदा समय में ब्लू ब्रांड में WWE विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। जैक्स ने हाल ही में WWE Deutschland को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो ट्राइबल चीफ बनना चाहती हैं। इसका जवाब देते हुए WWE विमेंस चैंपियन ने कहा कि वो भविष्य में ट्राइबल चीफ बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह रोमन और सोलो के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। नाया जैक्स ने कहा,

"मैंने इस बारे में उस तरह नहीं सोचा। मेरा मतलब है कि हमारे क्लचर के हिसाब से मुझे समोआ जाकर ट्रेडिशनल टैटू कराना होगा जो कराने के लिए अभी मेरे पास समय नहीं है। मैं यह चीज बॉयज पर छोड़ती हूं। वो लोग यह चीज हैंडल कर सकते हैं। वो लोग कम्पटीशन और दूसरी चीजें हैंडल कर सकते हैं। शायद एक दिन हम लोग मुझे ट्राइबल चीफ बनाएंगे।"
Ad

WWE में ब्लडलाइन को आज तक कोई फीमेल मेंबर नहीं मिली

जब रोमन रेंस ने ब्लडलाइन लीडर के रूप में WWE में दबदबा रखा था तो उस वक्त इस फैक्शन को फीमेल मेंबर मिलने की अफवाहें सामने आई थीं। हालांकि, अफवाहें गलत साबित हुईं। सोलो सिकोआ ने SmackDown में अपने फैक्शन में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ को शामिल किया है। देखा जाए तो सोलो ने भी अपने ब्लडलाइन में किसी फीमेल मेंबर को जगह नहीं दी है। मौजूदा समय में ब्लू ब्रांड में नाया जैक्स और नेओमी के रूप में दो रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर मौजूद हैं। यह देखना रोचक होगा कि भविष्य में इन दोनों सुपरस्टार्स को टीवी पर ब्लडलाइन मेंबर के रूप में काम करने का मौका मिलता है या नहीं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications