SmackDown में हुआ बड़ा ऐलान, बैला ट्विंस होंगीं WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल 

बैला ट्विन्स
बैला ट्विन्स

निकी और ब्री बैला जिन्हें डब्लू डब्लू ई (WWE) के फैंस बैला ट्विन्स के नाम से जानते हैं वो इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगीं।। इन दोनों ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करके कंपनी में एक डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए एंट्री पाईं। 7 नवंबर 2008 वाले स्मैकडाउन एपिसोड में ये दोनों पहली बार एक साथ नजर आई थीं। उस एपिसोड के दौरान ब्री विक्टोरिया के खिलाफ अपना मैच जीतकर रिंग के नीच चली गईं थीं। विक्टोरिया और नटालिया ने इन्हें रिंग से बाहर लाने की कोशिश की जिसके बाद फैंस को इस ट्विन मैजिक के बारे में पता चला।

Ad

इस हफ्ते हुए स्मैकडाउन के एपिसोड में मोमेंट ऑफ ब्लिस सैगमेंट में एलेक्सा ब्लिस ने इस बात का ऐलान किया कि बैला ट्विंस को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद बैला ट्विंस ने काफी खुशी जताईं और अपने सफर के बारे में भी बताया। उनके सैगमेंट के अंत में ब्री बैला के पति डेनियल ब्रायन और उनकी बेटी भी नजर आईं।

इन्होंने टैग टीम के तौर पर अपना पहला मैच 21 नवंबर वाले एपिसोड में लड़ा था। बैला ट्विन्स ने अपने करियर में तीन बार WWE डीवाज़ चैंपियनशिप जीती है जिसमें ब्री ने एक तो वहीँ निकी ने दो बार इसे अपने नाम किया है। ये तीन बार स्लैमी अवार्ड भी जीत चुकी हैं और 2013 में इन्हें डीवा ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिला है।

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि जॉन सीना एक बार कंपनी से असलियत में बाहर निकाले जाने वाले थे?

ये अपने करियर में कई म्यूजिक वीडियो, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इन दोनों को हॉल ऑफ फेम में स्थान दिया जाना इनके करियर और प्रतिभा का सही सम्मान है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications