Nikki Bella Will Return to WWE: WWE दिग्गज निकी बैला (Nikki Bella) के नाम से फैंस परिचित होंगे। वो WWE इतिहास की सबसे सफल विमेंस रेसलर्स में से एक हैं। निकी ने काफी सालों पहले ही फुल-टाइम रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। उनका WWE में आखिरी सिंगल्स मैच 2018 में रोंडा राउजी के खिलाफ आया था। फैंस उन्हें दोबारा सिंगल्स एक्शन में जलवा बिखेरते हुए देखना पसंद करेंगे।
वो हाल ही में विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनी थीं और इसके बाद से उनके रिंग में दोबारा आने को लेकर सवाल थे। अब निकी ने फैंस को खुशखबरी दे दी है।The Nikki and Brie Show शो पर थोड़े समय पहले ही निकी बैला ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने विमेंस रंबल मैच में अपनी एंट्री को लेकर बात की। इसी बीच निकी ने ऐलान कर दिया कि वो WWE में जरूर वापस आएंगी। रिटर्न की तारीख उन्हें भी नहीं पता है लेकिन ऐसा जरूर होने वाला है। उन्होंने कहा,
"मुझे यह बात पता है कि एक मौके पर मैं WWE में कुछ चीजें करने के लिए वापस जाने वाली हूं। मुझे यह नहीं पता कि ऐसा कब होगा और मुझे स्टोरी के बारे में भी जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसा (WWE में रिटर्न) होने वाला है।"
आप नीचे निकी बैला के बयान से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं:
WWE दिग्गज निकी बैला का विमेंस Royal Rumble मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?
निकी बैला कुछ साल से रेसलिंग से दूर थीं। 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान बैला का रिटर्न हुआ। उन्होंने 30वें नंबर पर एंट्री की और फैंस उन्हें देखकर बेहद खुश हो गए। निकी ने मैच में आते ही एक-एक करके सुपरस्टार्स की हालत खराब कर दी। इस बीच बैला ने बेली को एलिमिनेट कर दिया।
निकी विमेंस रंबल मैच में बची अंतिम 4 स्टार्स में से एक थीं। नाया जैक्स ने बाद में उन्हें एलिमिनेट कर दिया। निकी का विमेंस Royal Rumble मैच में आकर फैंस को पुराने दिनों की याद दिलाना शानदार था। बाद में एक वीडियो सामने आया था, जहां निकी ने कहा था कि वो आगे भी नज़र आ सकती हैं। अब बैला ने अपने शो पर ऐलान करके उनके फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है।