जॉन सीना की पूर्व मंगेतर निकी बैला ने सगाई के बाद दिया शादी पर बड़ा बयान

Ankit
निकी बैला और जॉन सीना
निकी बैला और जॉन सीना

पूर्व WWE सुपरस्टार निकी बैला ने अपने बॉयफ्रेंड आर्टेम चिगविंटसेव से हाल ही में सगाई की है। दोनों ने अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। आर्टेम ने नवंबर में निकी को प्रपोज किया था जिसको उन्होंने स्वीकार किया था। अब निकी ने अपनी शादी पर बड़ा बयान दिया है।

Ad

ये भी पढ़ें-जॉन सीना ने अपनी पूर्व मंगेतर निकी बैला की सगाई पर दी प्रतिक्रिया

निकी ने अपने ऑफिशियली यूट्यूब चैनल बैला ट्विंस पर एक वीडिया पोस्ट किया है। निकी ने अपने पैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही बताया कि ब्री ने उन्हें खाना बनाने की टिप्स भी दी हैं। निकी ने अपनी वीडियो में इशारा किया है कि वो अभी जल्द शादी नहीं करने वाली हैं।

हम लोग इस वक्त प्यार को महसूस कर रहे हैं और हम इंतजार कर सकते हैं। हम लोग काफी चीज़ें को लेकर बातें करते हैं। ब्री मुझे खाना बनाने के लिए टिप्स दे रही हैं। एक अच्छी पत्नी के साथ साथ एक अच्छा कूक होना भी जरुरी हैं। मैं इस चैनल के जरिए अपनी शादी प्लान करना पंसद करुंगी लेकिन ये इतनी जल्दी नहीं होगा। इसमें अभी वक्त लगेगा।

खैर, WWE फैंस को लगता था कि जॉन सीना और निकी बैला एक बार फिर से जोड़ी बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारी तरफ से निकी को सगाई की बधाई।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications