WWE NXT Championship

Last Modified Jan 2, 2023 12:05 IST

NXT अमेरिकन रेसलिंग प्रमोशन WWE का ब्रांड है और इसे 23 फरवरी 2010 को इंट्रोड्यूस कराया गया था। NXT को पहले WWE के डेवलपमेंट ब्रांड के रूप में देखा जाता था, जहां भविष्य के सुपरस्टार्स तैयार किए जाते थे। हालांकि, पिछले कई सालों से कंपनी ने NXT पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इस वजह से अब NXT के बेहतर शोज देखने को मिलते हैं और मौजूदा समय में यह WWE का तीसरा ब्रांड बन चुका है। बता दें, NXT ने WWE को रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, बियांका ब्लेयर, बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर जैसे कई बड़े स्टार दिए हैं।

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने NXT को फैंस के बीच लोकप्रिय बनाया था और कई सालों तक उन्होंने इस ब्रांड की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। मौजूदा समय में ट्रिपल एच WWE के क्रिएटिव हेड बन चुके हैं, इसलिए शॉन माइकल्स ने इस ब्रांड की देखरेख की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। शॉन माइकल्स के नेतृत्व में भी NXT काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है और मौजूदा समय में इस ब्रांड में टैलेंटेड सुपरस्टार्स की भरमार है। इस साल NXT के कई सुपरस्टार्स भी मेन रोस्टर में डेब्यू करते हुए दिखाई दे चुके हैं।

NXT के प्रसिद्ध सुपरस्टार

अतीत में NXT में एडम कोल, केविन ओवेंस, टॉमैसो चैम्पा जैसे कई सुपरस्टार्स इस ब्रांड में काम करते हुए काफी लोकप्रिय हो गए थे। मौजूदा समय में भी NXT में परफॉर्म करने वाले कई सुपरस्टार्स काफी फेमस हो चुके हैं।

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर ने NXT में डेब्यू करने के बाद से ही अपनी छाप छोड़ी है और वो काफी जल्दी इस ब्रांड में बड़े सुपरस्टार बन गए। ब्रॉन ब्रेकर ने इस वक्त NXT चैंपियन के रूप में ब्रांड में अपना दबदबा बना रखा है और उन्हें यह चैंपियनशिप जीते हुए 271 दिन हो चुके हैं। हालांकि, ब्रॉन को NXT जॉइन किए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन इतने कम समय में ही वो दो मौकों पर NXT चैंपियनशिप जीत चुके हैं। यही नहीं, ब्रॉन ब्रेकर NXT के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक हैं।

कार्मेलो हेस

कार्मेलो हेस ने साल 2021 में NXT में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से ही कार्मेलो हेस ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिए NXT में खुद को स्थापित किया है और वो इस ब्रांड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। कार्मेलो हेस 1 बार के NXT क्रूजरवेट चैंपियन और 2 बार के NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रह चुके हैं।

अपोलो क्रूज

अपोलो क्रूज NXT के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो काफी समय तक मेन रोस्टर का भी हिस्सा रह चुके हैं जहां वो यूएस & आईसी चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। वहीं, मौजूदा समय में अपोलो क्रूज का NXT में दूसरा रन जारी है। इस ब्रांड में वापसी के बाद से ही वो कई बेहतरीन मैच लड़ते हुए दिखाई दे चुके हैं और क्रूज इस ब्रांड में मौजूद दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक हैं।

कैमरन ग्रिम्स

कैमरन ग्रिम्स NXT में मौजूद सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं और वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कैमरन ग्रिम्स NXT में डेब्यू के बाद से ही कई बड़े स्टोरीलाइंस का हिस्सा रह चुके हैं। यही नहीं, कैमरन ग्रिम्स NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो आखिरी मिलियन डॉलर चैंपियन भी थे।

वॉन वैगनर

वॉन वैगनर एक ऐसे NXT सुपरस्टार हैं जिनके भविष्य में बड़ा स्टार बनने की काफी संभावना है। NXT में डेब्यू के बाद से ही वॉन वैगनर को काफी शानदार बुकिंग दी गई है और वो मौजूदा समय में NXT के सबसे डोमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक हैं। वॉन वैगनर अतीत में SmackDown के एक एपिसोड के दौरान भी दिखाई दिए थे। बता दें, कई लोग वॉन वैगनर की युवा ऐज से भी तुलना कर चुके हैं।

वीर महान & सांगा

वीर महान & सांगा मौजूदा समय में NXT का हिस्सा हैं और इस ब्रांड में इन दोनों सुपरस्टार्स का यह दूसरा रन है। कुछ समय के लिए इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग किया गया था। इस बीच सांगा उर्फ सौरव गुर्जर WWE टेलीविजन से गायब हो गए थे और वीर महान को Raw का हिस्सा बना दिया गया था। हालांकि, अक्टूबर 2022 में वीर महान और सांगा का NXT में रीयूनियन देखने को मिला था। इसके बाद से ही ये दोनों सुपरस्टार्स इंडस शेर टैग टीम के रूप में काम कर रहे हैं।

इतने कम समय में ही वीर महान & सांगा ने टैग टीम डिवीजन पर अपना दबदबा बना लिया है और इन दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। ऐसा लग रहा है कि भविष्य में वीर महान & सांगा की NXT में लोकप्रियता काफी बढ़ने वाली है।

NXT के आज तक के विजेता

NXT चैंपियनशिप साल 2012 में अस्तित्व में आई थी और तभी से ही इस टाइटल को कई सुपरस्टार्स जीत चुके हैं। सैथ रॉलिंस WWE इतिहास के पहले NXT चैंपियन थे जबकि ब्रॉन ब्रेकर मौजूदा NXT चैंपियन हैं। वहीं, समोआ जो एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि अपने करियर के दौरान 3 मौकों पर NXT चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे थे।

मौजूदा NXT चैंपियन: ब्रॉन ब्रेकर
bron breakker

NXT चैंपियंस की लिस्ट

चैंपियनतारीखDays
सैथ रॉलिंस26 जुलाई, 2012133
बिग ई6 दिसंबर, 2012153
बो डैलस23 मई, 2013260
नेविल27 फरवरी, 2014286
सैमी ज़ेन11 दिसंबर, 2014
केविन ओवेंस11 फरवरी, 2015142
फिन बैलर4 जुलाई, 2015292
समोआ जो21 अप्रैल, 2016121
शिंस्के नाकामुरा20 अगस्त, 201691
समोआ जो19 नवंबर, 201613
शिंस्के नाकामुरा3 दिसंबर, 201656
रॉबर्ट रूड28 जनवरी, 2017202
ड्रू मैकइंटायर19 अगस्त, 201791
एंड्राडे18 नवंबर, 2017139
एलिस्टर ब्लैक7 अप्रैल, 2018108
टॉमैसो सिएम्पा18 जुलाई, 2018237
जॉनी गार्गानो5 अप्रैल, 201957
एडम कोल1 जून, 2019403
कीथ ली8 जुलाई, 202044
कैरियन क्रॉस22 अगस्त, 20203
चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी26 अगस्त, 2020
फिन बैलर8 सितंबर, 2020212
कैरियन क्रॉस8 अप्रैल, 2021136
समोआ जो22 अगस्त, 202120
टॉमैसो सिएम्पा14 सितंबर, 2021111
ब्रॉन ब्रेकर22 नवंबर, 202163
डॉल्फ जिगलर8 मार्च, 202227
ब्रॉन ब्रेकर4 अप्रैल, 2022272

-

Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications