26 साल के रेसलर ने WWE में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, खास उपलब्धि हासिल करते हुए रचा इतिहास

WWE
WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा कारनामा (Photo: WWE.com)

Oba Femi Achieved Massive Milestone: WWE में आए दिन सुपरस्टार्स द्वारा खास रिकॉर्ड स्थापित किए जाते हैं। स्टार्स अपनी मेहनत से नया मुकाम कंपनी में हासिल करते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार NXT के एक उभरते सुपरस्टार ने किया है, जिनका नाम ओबा फेमी है। लोकप्रियता के मामले में इस समय फेमी झंडे गाड़ रहे हैं। अपने खास प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। वेस ली को रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 26 साल के फेमी ऑफिशियल तौर पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाले NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बन गए हैं। ओबा ने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है।

Ad
Ad

ओबा फेमी ने 9 दिसंबर, 2023 को NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उन्होने ड्रैगन ली को हराकर ये टाइटल जीता था। फेमी ने बहुत जल्दी ब्रांड में खुद को एक बड़े सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया। हालांकि, बहुत लोगों ने ये उम्मीद नहीं की होगी कि फेमी चैंपियन के रूप में इतना शानदार प्रदर्शन करेंगे। ओबा को चैंपियन के रूप में 270 दिन हो गए हैं। वेस ली ने इस टाइटल को 269 दिनों तक अपने पास रखा था। फेमी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

क्या बहुत जल्द WWE मेन रोस्टर में ओबा फेमी की होगी एंट्री?

ओबा फेमी ने अपना आखिरी टाइटल डिफेंस 1 सितंबर, 2024 को NXT No Mercy में किया था, जहां उन्होंने टोनी डी'एंजेलो का सामना किया था। 26 साल की उम्र में ही फेमी ने अपना बड़ा नाम बना लिया है। उनके प्रभावशाली दबदबे का ईनाम कंपनी द्वारा उन्हें दिया जा रहा है। अब ये कल्पना करना बहुत मुश्किल है वो जल्द ही अपने खिताब खो देंगे। यहां से WWE द्वारा उन्हें मेन रोस्टर में लाने के बारे में भी सोचा जाएगा। ऐसा हुआ तो फिर फेमी के करियर को चार चांद लग सकते हैं। WWE द्वारा ओबा फेमी को आगे भी अच्छा पुश दिया जाएगा। उम्मीद है कि उनका NXT नॉर्थ अमेरिकन टाइटल रन आगे भी शानदार अंदाज में जारी रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications