"थैंक्यू"- 62 साल के पूर्व WWE Superstar ने Brock Lesnar की पत्नी की बेइज्जती कर भेजा खास संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार की पत्नी को लेकर आया बयान
WWE सुपरस्टार की पत्नी को लेकर आया बयान

Marc Mero: पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और रिटायर्ड रेसलर मार्क मेरो (Marc Mero) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की पत्नी सेबल (Sable) को लेकर बड़ी बात कही है। 62 साल के मेरो ने कहा कि उन्हें सेबल को लेकर अच्छी फीलिंग नहीं आती। ये बात सुनकर जरूर आप सभी चौंक गए होंगे।

Ad

मार्क मेरो और सेबल की पहले शादी हो चुकी थी। इसके बाद सेबल और लैसनर का रिश्ता शुरू हुआ। साल 2003 में दोनों रिलेशन में आए। सेबल ने इसके बाद मेरो से तलाक ले लिया था। बाद में लैसनर और सेबल की शादी हुई।

पूर्व WWE सुपरस्टार मार्क मेरो ने दिया बहुत बड़ा बयान

हाल ही में मेरो ने WrestlingNewsCo से बात की। उन्होंने सेबल को थैंक्यू कहा और उनकी प्रशंसा करने का कारण बताया। उन्होंने कहा,

अगर मैं उनके बारे में कुछ कहूं तो सिर्फ थैंक्यू कहूंगा। मेरी इस समय बहुत अच्छी लाइफ चल रही है। वो सब उनकी वजह से ही है। मैं स्पीकर नहीं हूं और कभी उस तरफ गया भी नहीं। मुझे लगता है कि कई बार लोग अप्रसन्नता और क्रोध के साथ रहते हैं। ये ऐसी चीज होती है जो आपको खत्म कर देती है।

youtube-cover
Ad

साल 2006 में लैसनर और सेबल की शादी हुई थी। साल 2004 में WWE से सेबल चली गईं थी। सेबल और लैसनर के दो बच्चे भी हैं। इन दोनों की लाइफ तब से अच्छी चल रही है। लैसनर कई बार अपनी पत्नी की तारीफ कर चुके हैं।

लैसनर WWE के अब बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WWE द्वारा पार्ट टाइमर के रूप में भी सबसे ज्यादा पैसा उन्हें दिया जाता है। रिंग में जब भी ब्रॉक आते हैं तो बवाल मचता है। पिछले महीने Crown Jewel में उनका मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ हुआ था। इस मैच में लैसनर की जीत हुई थी। हालांकि मैच खत्म होने के बाद भी लैश्ले ने लैसनर के ऊपर अटैक किया था। यहां से संकेत मिल गए थे दोनों के बीच आगे भी मुकाबला होगा। इस मैच के बाद लैसनर WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। अब अगले साल ही उनकी एंट्री होगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications