Gunther vs Jey Uso: WWE WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है। द रिंग जनरल का दबदबा देखने को मिला है। उन्होंने जिमी उसो की हालत भी खराब कर दी है। उसो ने इस साल रॉयल रंबल मैच जीता और उसके बाद गुंंथर को मेनिया में अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुना। कमेंटेटर पैट मैकेफी ने अब मुकाबले का नतीजा लीक कर दिया है।
गुंथर ने पिछले साल SummerSlam में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपिनयशिप डेमियन प्रीस्ट को हराकर जीती थी। तब से उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है। जे उसो के खिलाफ पहले भी उनका मुकाबला हो चुका है। उन्होंंने उसो के खिलाफ आराम से टाइटल रिटेन कर लिया था। जे ने अपने करियर में कभी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है। अब उनके पास सुनहरा मौका है। फैंस का पूरा समर्थन उनके पास है। वो चैंपियन बनकर इतिहास रच सकते हैं।
पैट मैकेफी ने हाल ही में एक होमकमिंग शो को होस्ट किया, जिसमें जे उसो भी शामिल थे। जे का परिचय देते हुए मैकेफी ने बताया कि वो अगले हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने जा रहे हैं। मैकेफी ने ये बात कहकर बता दिया है कि जे की जीत होने वाली है।
WWE Raw में गुंथर ने जिमी उसो पर किया था अटैक
पिछले हफ्ते Raw में गुंथर का मैच जिमी उसो के साथ हुआ था। उन्होंने मैच में जीत हासिल की। इसके बाद भी उनका जलवा जारी रहा। उन्होंने जे उसो को हथकड़ी से रोप पर बांध दिया था और जिमी को खून से लथपथ कर दिया। जिमी की हालत बहुत खराब हो गई थी। वो बिल्कुल भी खड़े नहीं हो पाए। जे उन्हें बचाने में नाकाम रहे। इस हफ्ते जे ने बताया कि जिमी हॉस्पिटल में हैं और उन्हें 15 टांके लगे हैं। जे ने कहा कि वो WrestleMania 41 में गुंथर को हराकर जिमी का बदला लेंगे। इस दौरान द रिंग जनरल हंसते हुए नज़र आए। अब देखना होगा कि जे नए चैंपियन बन पाएंगे या नहीं। वैसे कंपनी द्वारा उन्हें इस बार बड़ा गिफ्ट दिया जा सकता है।