Jey Uso Warns Gunther: WWE Raw के एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) बेहद गुस्से में दिखाई दिए। गुंथर (Gunther) ने अपने प्रोमो के लिए रिंग में एंट्री की थी लेकिन जे उसो ने इंटरफेयर किया। वो फैंस के बीच से आए लेकिन उन्होंने Yeet नहीं किया। रोमन रेंस के भाई जे ने किसी भी तरह से सेलिब्रेट नहीं किया और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के सामने आकर खड़े हो गए। उन्होंने कड़े शब्दों में गुंथर को धमकी दे दी।
जे उसो ने प्रोमो की शुरुआत में बताया कि उनकी मां ने उनसे पूछा था कि वो जिमी उसो को हमले से क्यों नहीं बचा पाए। जे ने बताया कि उन्हें उस समय गुंथर से डर लग रहा था। जे ने अपने प्रोमो में आगे कहा,
"आपका पलड़ा भारी था। गुंथर, आप मेरे परिवार को बीच में लाए। आप मुख्य रूप से जिमी उसो को इन चीजों में लेकर आए। आपने मेरे भाई पर अटैक करके उन्हें खून से लथपथ कर दिया। अब मुझे आपसे डर नहीं लग रहा है। मैं आपके लिए प्रार्थना करने वाला हूं, क्योंकि मैं WrestleMania में अलग व्यक्ति बनकर आऊंगा। मैं आपकी हालत खराब कर दूंगा। मैं यह अपने भाई जिमी उसो के लिए करने वाला हूं और आपसे इस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को WrestleMania में लूंगा।"
WWE WrestleMania में जे उसो कर पाएंगे बड़ा कारनामा?
जे उसो हमेशा ही खुश दिखाई देते थे और इसी तरह से रिंग में आते थे। हालांकि, पिछले हफ्ते जिमी उसो पर गुंथर द्वारा हुए खतरनाक हमले के बाद चीजें बदल गई हैं। जिमी अपने भाई जे को सीरियस होते हुए देखना चाहते थे और Royal Rumble विजेता अब वैसे हो गए हैं। जे वो स्टार हैं, जो रोमन रेंस की WWE SummerSlam 2023 में ऐतिहासिक बादशाहत खत्म करने के करीब आ गए थे।
जे उसो ने Raw में अपने करियर का सबसे अच्छा प्रोमो कट किया। इससे क्लियर हो गया कि वो अब चीजों को हल्के में नहीं लेने वाले हैं। उन्होंने रिंग जनरल को धमकी दी। बड़ी बात यह है कि उन्होंने गुंथर पर हमला नहीं किया। ऐसा महसूस हो रहा है कि वो जिमी पर हुए हमले का बदला WWE WrestleMania 41 में करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर ही लेंगे।