Paul Heyman And Roman Reigns Partnership Is Over: WWE WrestleMania 41 नाईट 1 का अंत हो गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन की जोड़ी भी करीब पांच साल बाद ऑफिशियल तौर पर टूट गई है। इस बात से फैंस को बहुत दुख हुआ होगा। हेमन और रेंस को साथ में हमेशा सभी ने पंसद किया। दोनों ने कई खास पल फैंस को दिए। हालांकि, अब ये चीज आगे दर्शक नहीं देख पाएंगे।
अगस्त, 2025 में रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ आए थे, जब रोमन ने हील टर्न लिया था। रोमन के हील बनने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता हासिल करते गए। उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। हेमन और रोमन ने मिलकर ब्लडलाइन का निर्माण भी किया। ये ग्रुप आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। रोमन 1316 दिन तक चैंपियन रहे। पिछले साल मेगा इवेंट में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म कर दी थी। इसके बाद भी रेंस और पॉल हेमन का साथ जारी रहा था।
WWE WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ। तीनोंं ने फैंस को तगड़ा मैच दिया। अंत में पॉल हेमन ने बड़ा रोल निभाया। उन्होंने रोमन और पंक को लो-ब्लो लगाकर सभी को हैरान कर दिया। हेमन ने सैथ रॉलिंस का साथ दिया। रॉलिंस ने रेंस को स्टॉम्प लगाकर पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। हेमन अब सैथ के नए वाइजमैन बन गए हैं। रोमन और हेमन ऑफिशियल तौर पर अलग हो गए हैं।
WWE में रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा?
रोमन रेंस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ कि पॉल हेमन ने उन्हें धोखा दे दिया है। उनके चेहरे का रंग उड़ गया था। रेंस अब बदले की भावना में होंगे। वो सैथ रॉलिंस से भी गुस्से में होंगे। आगे जाकर पॉल और सैथ को रेंस सबक सिखा सकते हैं। कुछ ऐसा ही हाल सीएम पंक का भी होगा। वो भी हेमन के धोखे के बाद सदमे में नज़र आए। पंक का तो ये मेनिया का पहला मेन इवेंट था। उसमें ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।