Seth Rollins Defeated Roman Reigns-CM Punk: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) की नाईट 1 का अंत हो गया है। मेन इवेंट में WWE ने एक ट्रिपल थ्रेट मैच बुक किया था, जिसके अंत ने फैंस को एकदम ही चौंका दिया। पॉल हेमन (Paul Heyman) ने अपने दो सबसे करीबी लोगों को धोखा देकर पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का हाथ थाम लिया। WWE WrestleMania 41 की नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस आमने-सामने आए। रोमन रेंस के वाइजमैन होने के बावजूद फेवर के चलते पॉल हेमन, सीएम पंक के रिंग कॉर्नर में रहे। मैच में रोमन, पंक और सैथ ने एक-दूसरे पर गुस्सा दिखाया। उन्होंने खतरनाक मूव्स का उपयोग किया। फैंस के बीच भी यह स्टार्स लड़ते हुए दिखाई दिए। View this post on Instagram Instagram Postएक मौके पर तो लगा कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का रीयूनियन देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में पॉल हेमन ने स्टील चेयर ली और सीएम पंक को दे दी। रोमन यह देखकर हैरान रह गए। हेमन रिंग में आए और उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त सीएम पंक पर लो ब्लो लगा दिया। हेमन ने यह चेयर अपने ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को दे दी। रेंस को महसूस हुआ कि हेमन दोबारा उनके साथ आ गए हैं। उन्हें अपनी जीत की राह आसान लगने लगी। पॉल ने रोमन को कहा कि उन्हें सैथ पर चेयर से वार करना चाहिए। जब एकमात्र ट्राइबल चीफ का ध्यान विजनरी पर था, उसी तरह हेमन ने उन्हें धोखा देकर उनका भरोसा तोड़ दिया। पॉल ने रोमन पर लो ब्लो लगाया। उन्होंने सैथ रॉलिंस को चेयर दी और उनके साथ जुड़ गए। रॉलिंस ने रोमन पर स्टील चेयर से वार किया और उन्हें स्टॉम्प देकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन का सीएम पंक और रोमन रेंस को धोखा देना हैरान कर गया कुछ समय पहले WWE Raw के एक एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने प्रोमो कट करते हुए पॉल हेमन को समझाने का प्रयास किया था। उन्होंने हेमन को रोमन और पंक से अलग होने के लिए कहा था। शायद हेमन को यह बात समझ आ गई कि बेस्ट इन द वर्ल्ड और ट्राइबल चीफ के बीच फंसे रहने से उन्हें नुकसान होगा। इसी वजह से उन्होंने दोनों से अलग होकर सैथ के साथ जुड़ने का फैसला किया। वो रोमन और पंक की करारी हार का कारण बने। View this post on Instagram Instagram Post