WWE में Brock Lesnar और Roman Reigns की ड्रीम टीम को लेकर Paul Heyman ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बड़ा बयान

WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। हाल ही में पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के ड्रीम फैक्शन को लेकर अपना बयान दिया। पॉल हेमन ने साल 1987 में AWA में एक शानदार ग्रुप का निर्माण किया था। WCW और ECW में भी पॉल हेमन ने काफी खतरनाक फैक्शन तैयार किए थे।

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को लेकर दी प्रतिक्रिया

हाल ही में Hot 101.9 को पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया। हेमन से यहां पर फैंटेसी सवाल पूछा गया था। उनके कहा गया कि साल 2022 में वो किस नए खतरनाक फैक्शन को तैयार कर सकते हैं। पॉल हेमन का जवाब सुनकर आप चौंक जाएंगे। उन्होंने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का नाम लिया। पॉल हेमन ने ये भी कहा कि विंस मैकमैहन भी इस ग्रुप को वित्तीय सपोर्ट के लिए ज्वाइन कर सकते हैं।

youtube-cover

पॉल हेमन कई सालों से ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट के रूप में काम कर रहे हैं। साल 2012 से 2020 तक लैसनर के साथ वो रहे थे। अप्रैल 2020 से अगस्त 2021 तक लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए। इस दौरान पॉल हेमन ने रोमन रेंस के स्पेशल काउंसल के रूप में काम किया। रोमन रेंस का हील रन अभी तक शानदार रहा और इसके पीछे पॉल हेमन का भी सबसे बड़ा हाथ है।

WWE Day 1 में इस बार लैसनर नए चैंपियन बन गए। पॉल हेमन एक बार फिर अब लैसनर के साथ आ गए है। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने 480 दिन तक साथ में काम किया। लैसनर ने पिछले साल अगस्त में वापसी की थी। इसके बाद रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी रही। इस राइवलरी में पॉल हेमन का बड़ा रोल रहा। उम्मीद के मुताबिक WrestleMania 38 में भी रोमन रेंस और लैसनर के बीच मुकाबला होगा। इस दौरान भी पॉल हेमन बड़ा रोल निभा सकते हैं।

कुछ दिन बाद Royal Rumble 2022 का आयोजन होगा। ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहीं रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा।

Quick Links