ब्रॉक लैसनर के WWE से जाने के बाद पॉल हेमन इन 3 रेसलर्स के मैनेजर बन सकते हैं

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

एक ना एक दिन हर रेसलर्स को रिंग को अलविदा बोलना पड़ता है। कुछ रेसलर्स चोट के कारण रिंग को छोड़ते हैं और कुछ बढ़ती उम्र के साथ रिंग को गुडबाय बोल देते हैं। ब्रॉक लैसनर वैसे भी पार्ट टाइम रेसलर हैं और जल्द वो WWE को अलविदा बोल सकते हैं। WWE में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर की जोड़ी काफी कमाल की है।

Ad

पॉल हेमन ही ब्रॉक को WWE में लेकर आए थे और उनको इतना बड़ा रेसलर बनने में मदद की। बिना पॉल के शायद ही ब्रॉक कभी ये मुकाम हासिल कर पाते। वैसे पॉल ब्रॉक के अलावा कुछ सुपरस्टार्स को मैनेज कर चुके हैं। पॉल हेमन का प्रोमो काफी शानदार होता है और वहीं चीज़ उनको सबसे अलग करती है। यहां हम बात कर रहे हैं उन रेसलर्स की जिनको पॉल हेमन, ब्रॉक लैसनर के जाने के बाद मैनेज कर सकते हैं।

WWE सुपरस्टार सिजेरो

WWE
WWE

WWE में सिजेरो एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें कभी टॉप गाय नहीं माना गया है। हालांकि वो भी इस बाद को अच्छे से जानते हैं। WWE सिजेरो को मौका देता है लेकिन कभी भी बड़ा मैच नहीं दिया। आपको बता दें कि पॉल हेमन पहले सिजेरो को मैनेज कर चुके हैं।

Ad

सिजेरो को अगर पुश देना है तो पॉल हेमन को किसी भी हाल में उनको मैनेज करना चाहिए। सिजेरो में वो दम खम है जो उनको दूसरे से अलग करता है। काफी सालों से सिजेरो WWE हिस्सा है लेकिन कामयाबी के मामले में वो पीछे रह गए हैं। ब्रॉक के बाद पॉल हेमन WWE में सिजेरो का करियर सुधार सकते हैं।

WWE रेसलर शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा
शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा के पास अच्छी रेसलिंग स्किल्स हैं लेकिन वो प्रोमो देने के लिए सक्षम नहीं है। NXT में मिली सफलता के बाद नाकामुरा को मेन रोस्टर में शामिल किया और रॉयल रंबल को भी जीता। हालांकि वो WWE टाइटल नहीं जीत पाए। कुछ वक्त पहले वो सिजेरो, सैमी जेन के साथ दिखाई दे रहे थे।

Ad

अगर लैसनर के जाने के बाद पॉल हेमन, नाकामुरा को मैनेज करते हैं तो पूर्व NXT चैंपियन को फायदा होगा। नाकामुरा, हेमन के प्रोमो के जरिए काफी अच्छा प्रकोम फैंस पर छोड़ सकते हैं।

WWE रेसलर शायना बैजलर

शायना बैजलर
शायना बैजलर

WWE रेसलमेनिया 36 में शायना बैजलर को बैकी लिंच के खिलाफ रॉ विमेंस टाइटल के लिए उतारा गया लेकिन वो जीत नहीं पाईं। मनी इन द बैंक भी उन्हें मौका दिया लेकिन भी नाकामी हाथ लगी। पहले ऐसा बोला जा रहा था कि शायना बैलजर साल 2020 के विमेंस रॉयल रंबल को जीतने वाली हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शायना बैलजर भी ब्रॉक लैसनर की तरह MMA से ताल्लुक रखती हैं। इसलिए शायना, पॉल हेमन के क्लाइंट के रूप में एक दम सटीक बैठती हैं। लैसनर के जाने के बाद वो शायना को मैनेज कर सकते हैं, पहले ऐसा बोला जा रहा था कि रोंडा राउजी को मैनेज करेंगे लेकिन रोंडा का WWE में आने का अभी फिर से कोई प्लान नहीं है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications