Brock Lesnar की WWE चैंपियनशिप पर मंडराया खतरा, कंपनी के ऐतिहासिक इवेंट में Paul Heyman देंगे बड़ा 'धोखा'?

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बहुत बड़ा बयान

21 मार्च, 2022 को WWE का बहुत बडा़ लाइव इवेंट हंट्सविले में होगा। रोड टू WrestleMania के हिसाब से ये लाइव इवेंट काफी महत्वपूर्ण होगा। WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने इस लाइव इवेंट को लेकर बड़ी चीज़ टीज कर दी है। पॉल हेमन ने सभी को इस लाइव इवेंट के लिए टिकट खरीदने के लिए कहा। हेमन ने ये भी कहा कि इस लाइव इवेंट में कुछ ऐतिहासिक होगा। यानी की यहां टाइटल में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ad

Royal Rumble 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ होगा

पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर का कुछ दिन पहले ही WWE Raw में रीयूनियन हुआ था। Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर का मैच WWE चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले के साथ होगा। पॉल हेमन और लैसनर की पूरी नजरें इस मैच पर होंगी।

Casio's Cut podcast पर हाल ही में पॉल हेमन नजर आए। उन्होंने इस लाइव इवेंट को लेकर कहा,

मैं एक बात जरूर कहूंगा कि इस लाइव इवेंट में कुछ ऐतिहासिक होगा। ये वो चीज़ होगी जिससे WrestleMania का पूरा प्लान बदल जाएगा। मैं भी ये चीज़ टीवी पर नहीं चाहता हूं। मैं ये लाइव इवेंट में देखना चाहता हूं क्योंकि ये ऐसी जगह है जहां लोग सरप्राइज मिलने की उम्मीद नहीं करते हैं। आप अगर हंट्सविले के आसपास भी है तो टिकट ले लीजिए। मैंने खुद इस इवेंट के लिए टिकट बुक कर लिया है। WrestleMania का शो इस इवेंट के बाद पूरी तरह बदल जाएगा।
Ad

रेसलिंग की दुनिया में पॉल हेमन का कैरेक्टर सबसे अलग माना जाता है। 20 साल पहले Survivor Series 2002 में पॉल हेमन ने लैसनर के खिलाफ टर्न ले लिया था। पॉल हेमन ने बिग शो की मदद की थी। पॉल की वजह से ही बिग शो ने WWE टाइटल जीता था। अब सभी ये सोच रहे हैं कि इस लाइव इवेंट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। लैसनर के ऊपर टर्न पॉल हेमन ले सकते हैं। एक बार फिर रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन नजर आ सकते हैं।

Royal Rumble 2022 में लैसनर और लैश्ले के बीच ड्रीम मैच होगा। अगर लैसनर चैंपियनशिप रिटेन करेंगे तो फिर वो WrestleMania में चैंपियन के रूप में उतरेंगे। अब पॉल हेमन ने बड़ी चीज़ टीज कर दी है तो शायद लैसनर इससे पहले अपनी चैंपियनशिप को लाइव इवेंट में डिफेंड कर सकते हैं। पॉल हेमन की बात से ये लग रहा है कि लैसनर यहां टाइटल हार जाएंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications