Roman Reigns: WWE फैंस आगामी स्मैकडाउन (SmackDown) शो को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने शो से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो आगामी शो में फ्यूचर को लेकर एक घोषणा करने वाले हैं। रोमन रेंस और द ब्लडलाइन (Bloodline) इस समय रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि रॉयल रंबल 2024 (Royal Rumble 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट में इन दोनों स्टार्स का सामना हो सकता है।हाल में ही WWE ने ऐलान किया था कि SmackDown के स्पेशल एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आने वाले हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा कि द ट्राइबल चीफ का रिटर्न पूरी दुनिया भर में ट्रेंड कर कर रहा है। उन्होंने लिखा-"ट्रेडिंग वर्ल्डवाइड"पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर की हैWWE अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns, The Rock को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलानद रॉक इस साल हुए Raw के पहले एपिसोड में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने जिंदर महल पर प्रोमो कट किया था। उन्होंने अपने प्रोमो में जिंदर महल का मजाक बनाया था और उनकी पिटाई भी की थी। जिंदर महल की पिटाई करने के बाद द रॉक ने रोमन रेंस के खिलाफ मैच को लेकर हिंट दिए थे। उन्होंने रोमन रेंस के पसंदीदा कैचफ्रेज हेड ऑफ द टेबल का जिक्र किया था। उनके इस स्टेटमेंट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। WWE पिछले दो सालों से इन दोनों स्टार्स के बीच मैच को लेकर हिंट दे रहा है, हालांकि अभी तक ये मुकाबला नहीं हो पाया है। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, द रॉक के इस बयान के बाद रोमन रेंस ने सोशल मीडिया पर तुरंत रिएक्शन दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर हंसती हुई इमोजी को शेयर किया। ऐसे में अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि रोमन रेंस आने वाले SmackDown शो में द रॉक को लेकर बात कर सकते हैं। फिलहाल, ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से शो में रोमन रेंस को बुक करता है।