WWE में मैच लड़े बिना Roman Reigns ने इस चीज़ में बड़े नामों को छोड़ा पीछे, वाइजमैन का खुलासा

WWE में टीवी से दूर रहते हुए भी रोमन रेंस ने रचा कीर्तिमान (Photo: WWE.com)
WWE में टीवी से दूर रहते हुए भी रोमन रेंस ने रचा कीर्तिमान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Big Achievement Revealed: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के बड़े कीर्तिमान का खुलासा किया है। रोमन ने यह इतिहास टीवी से दूर रहकर रचा है। असली ट्राइबल चीफ WrestleMania नाईट 2 के मेन इवेंट में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को हार बैठे थे। रोमन सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले मौजूदा समय के सबसे बड़े WWE स्टार हैं।

Ad

वह भले ही वहां पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन फिर भी उनको बातचीत का हिस्सा हमेशा बनाकर रखा जाता है। SummerSlam 2024 में उनकी वापसी को अब तक 205 मिलियन सोशल मीडिया व्यूज मिल चुके हैं। यह कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वापसी का पल है। रोमन रेंस हाल में पॉल हेमन के साथ मिलकर Bloomberg Live पर नजर आए थे।

पॉल ने इस दौरान बताया कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने आखिरी बार अप्रैल में WrestleMania XL के बाद एक पोस्ट किया था। इसके बावजूद उनका सोशल मीडिया पर प्रभाव सबसे बड़ा है। हेमन ने बताया कि ब्रेक पर होने के बावजूद रोमन ने सोशल मीडिया इंगेजमेंट के मामले में मौजूदा स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा,

"उन्होंने (WWE) अभी यह रिलीज किया कि किसका WWE में सोशल मीडिया प्रभाव सबसे ज्यादा है, और रोमन रेंस अप्रैल 2024 में हुए WrestleMania XL के बाद से ही सोशल मीडिया से दूर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अप्रैल में ही छोड़ दिया था। WWE में किसका प्रभाव सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा है? रोमन रेंस। रोमन का नजदीकी विरोधी भी उनसे 15 से 18 परसेंट पीछे था। उन्होंने अप्रैल 2024 से सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं किया है। सोशल मीडिया का प्रभाव इतना बड़ा है, WWE का डिजिटल प्रभाव जो सेवाएं देता है या उनका टॉप स्टार जो ग्लोबल स्तर पर को प्रभाव देता है, वह किसी भी बड़े स्ट्रीमिंग सर्विस और दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, जैसे नेटफ्लिक्स, को भी साबित कर सकती है।"
youtube-cover
Ad

रोमन रेंस आखिरी बार WWE में कब नजर आए थे?

रोमन रेंस आखिरी बार 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में नजर आए थे। यहां उन्होंने ब्लडलाइन पर कहर बरपाया था, जब तक जेकब फाटू ने आकर उनका हाल खराब नहीं किया था। अब देखना होगा कि आगे उनके वापस आने पर उन्हें अकेले ही पूरी द न्यू ब्लडलाइन से लड़ना होगा या फिर उनके साथ कोई पुराने साथी नजर आएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications