WWE रिंग में Paul Heyman ने Roman Reigns के साथ वापसी क्यों नहीं की? हुआ बड़ा खुलासा

WWE
WWE दिग्गज की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com)

Paul Heyman On WWE Return: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की राइवलरी मौजूदा समय में सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से चल रही है। WWE दिग्गज पॉल हेमन की वापसी की अटकलें भी अब तेज हो गई हैं। जून में उनके ऊपर ब्लडलाइन ने खतरनाक अटैक किया था। तब से उनकी WWE रिंग में एंट्री देखने को नहीं मिली है। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रेंस अकेले ही काम कर रहे हैं। खैर अब हेमन ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने रोमन के साथ वापसी क्यों नहीं की।

Ad

दरअसल पॉल हेमन ने सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया था। इसके बाद सिकोआ का गुस्सा फूटा और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमन की हालत खराब कर दी। फैंस तब से हेमन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि रोमन का साथ देने के लिए पॉल जल्द लौटेंगे लेकिन ऐसा कब होगा इसकी क्लियर जानकरी नहीं है। हाल ही में हेमन ने सैम रॉबर्ट्स से बात की और वापसी ना करने का कारण बताया। उन्होंने कहा,

हम जो भी करते हैं वो रिलेवेंट होना चाहिए। पूरी थ्योरी Island Of Relevancy के पीछे की है। मैं अगर SummerSlam में रोमन रेंस के साथ वापस आता तो इसका कोई मतलब नहीं बनता। मेरे लिए उस पल में योगदान देने के लिए कुछ भी नहीं था। अगर पिछले हफ्ते रोमन के साथ टीवी पर आया होता तो मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं होता। मैं उनका सिर्फ इंट्रोडक्शन करा सकता हूं। ये सिर्फ एक पल होता है और ये कोई ऐसा मोमेंट नहीं है कि एक्सटेंड हो पाए।

हेमन ने आगे कहा,

यहां जीतना और हारना मायने रखता है और सब द ट्राइबल चीफ के आदेश पर होता है। जब मैं टीवी पर वापस आऊंगा तो वो एक साल की कहानी आगे के लिए तैयार करेगा। मैं तब वापस आऊंगा जब रिलेवेंट होगा, जब मेरी वापसी की जरूरत होगी। मैं तब वापसी करूंगा जब रोमन रेंस के साथ जुड़ पाऊंगा।

youtube-cover
Ad

WWE Bad Blood 2024 में होगा शानदार टैग टीम मैच

Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स की टक्कर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगी। इस महामुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रोमन ने कोडी का साथ देने का वादा किया है। हालांकि, उन्होंने ये भी कह दिया है कि इसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। अब देखना होगा कि इनकी कहानी में आगे क्या नया ट्विस्ट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications