WWE Elimination Chamber में Roman Reigns vs Sami Zayn मैच में ट्राइबल चीफ के 'धोखेबाज' भाई की होगी एंट्री, मचेगा हाहाकार?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Jey Uso: WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Jey Uso) के बीच टाइटल मुकाबला होगा। मौजूदा रिपोर्ट में जे उसो (Jey Uso) को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। डेव मैल्टज़र ने एक ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर आप सभी चौंक जाएंगे।

Ad

Royal Rumble 2023 में द ब्लडलाइन टूट गई थी। सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया था। जे उसो भी इसके बाद बैकस्टेज चले गए। जे ने ग्रुप को छोड़ने के संकेत भी दे दिए थे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी ने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। कंपनी ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया। पिछले हफ्ते बैकस्टेज सैमी ने जे उसो को एक्नॉलेज किया। ऐसा लगा कि दोनों की दोस्ती आगे भी बरकरार रहेगी।

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा,

Elimination Chamber में सैमी ज़ेन की हार होगी। सैमी के ऊपर जे उसो टर्न लेंगे। जे द ब्लडलाइन ग्रुप के साथ ही आगे काम करेंगे। ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक WrestleMania 39 में द उसोज़ और सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस के बीच टैग टीम मुकाबला होगा।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns का होगा बड़ा मुकाबला

मैल्टजर ने ये भी कहा कि प्लान में अंतिम समय में बदलाव किया जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो Elimination Chamber में होने वाले मुकाबले में फैंस को मजा आएगा। WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस मैच में बदलाव हो सकता है। मेनिया में ट्रिपल थ्रेट मुकाबला देखने को मिल सकता है। रोमन और कोडी के साथ मैच में सैमी शामिल हो सकते हैं।

जे उसो अगर रोमन रेंस का साथ देंगे तो फिर फैंस को मजा आएगा। खुद रोमन खुश हो जाएंगे। DUI नियम के तहत द उसोज़ की कनाडा में एंट्री नहीं होगी। वैसे ये नियम जिमी उसो के ऊपर ज्यादा लागू होता है। इस लिहाज से देखा जाए तो कनाडा में जे उसो एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications