WWE SmackDown में अपनी चैंपियनशिप गंवाने के बाद Ronda Rousey के लिए कंपनी द्वारा बनाए गए प्लान का हुआ खुलासा

Pankaj
WWE SmackDown का पिछला एपिसोड शानदार रहा
WWE SmackDown का पिछला एपिसोड शानदार रहा

Ronda Rousey: साल 2022 का WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अंतिम एपिसोड रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के लिए सही नहीं रहा। इस शो में वो अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हार गईं। शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने 7 महीने बाद वापसी की और उन्होंने बहुत जल्दी राउजी को हरा दिया। अब राउजी के लिए कंपनी का अगला प्लान क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। रिपोर्ट में इसे लेकर खबर भी सामने आ रही है।

Ad

WWE दिग्गज Ronda Rousey को लेकर अहम जानकारी सामने आई

पिछले साल रोंडा राउजी ने लंबे समय बाद कंपनी में वापसी की थी। उन्होंने Royal Rumble जीता। इसके बाद दो बार उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती। पिछले हफ्ते राउजी का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ पहले हुआ। ये मैच अच्छा हुआ। राकेल ने रोंडा को अच्छी टक्कर दी। हालांकि अंत में राउजी की जीत हो गई।

इसके बाद फ्लेयर ने जबरदस्त वापसी की और राउजी को चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। राउजी ने इसे स्वीकार कर लिया। फ्लेयर ने रोलअप के जरिए जबरदस्त जीत हासिल की। फ्लेयर ने जीत के बाद फैंस के बीच जाकर जबरदस्त जश्न मनाया। PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WWE ने राउजी के लिए कुछ अलग प्लान तैयार किया है। वो इस समय हील के रूप में काम कर रही हैं और आने वाले कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट्स के लिए उन्हें बुक किया गया है। सबसे खास बात है कि WWE ने उन्हें Royal Rumble 2023 के लिए भी बुक किया हैं।

Ad

कुछ फैंस सोच रहे थे कि अब शायद राउजी आगे नज़र नहीं आएंगी। मौजूदा रिपोर्ट में आई खबर को जानकर उनके फैंस खुश हो गए होंगे। Royal Rumble 2023 का आयोजन 28 जनवरी को होगा। इस इवेंट में उनका मुकाबला किसके साथ होगा ये देखने वाली बात होगी। अभी के लिहाज से लग रहा है कि उनकी राइवलरी शार्लेट फ्लेयर के साथ ही आगे बढ़ेगी। ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। फ्लेयर और राउजी की राइवलरी आगे बढ़ेगी या नहीं इसका खुलासा भी हो जाएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications