WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। हालांकि इस शो में अंतिम समय में काफी बदलाव किए गए थे। फाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में रेड ब्रांड के इस एपिसोड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार पहले सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) एक मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका में नजर आने वाले थे। WWE ने अंतिम समय में सैथ रॉलिंस के इस प्लान को रद्द कर दिया। WWE Raw में इस हफ्ते बदलाव देखने को मिलाये बात सामने नहीं आई है कि सैथ रॉलिंस किस मैच में कमेंटेटर की भूमिका में नजर आने वाले थे। इस शो में केविन ओवेंस और डेमियन प्रीस्ट के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। कहा जा रहा है कि शायद इस मैच में सैथ रॉलिंस कमेंट्री करते हुए नजर आने वाले थे। WWE ने अंतिम समय में सैथ रॉलिंस के इस प्लान को क्यों रद्द किया ये किसी को समझ नहीं आया। Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappFightful Select learned of several changes to this week's episode of WWE Raw. Story up now for subscribers.patreon.com/posts/616478854:07 AM · Jan 26, 2022194Fightful Select learned of several changes to this week's episode of WWE Raw. Story up now for subscribers.patreon.com/posts/61647885बियांका ब्लेयर के प्रतिद्वंदी को भी अंतिम समय में बदला गया। शो शुरू होने से पहले उनका मैच कार्मेला के साथ तय किया गया था। WWE Royal Rumble 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप इस समय शानदार चल रहा है। हालांकि WWE Royal Rumble 2022 से पहले रेड ब्रांड का ये अंतिम शो था। WWE Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। ये मैच काफी शानदार होगा। अभी तक देखा जाए तो प्रोमो के जरिए रोमन रेंस के ऊपर पूरी तरह सैथ रॉलिंस भारी नजर आए। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में द उसोज ने रॉलिंस को सुपरकिक मारी थी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस का मुकाबला द उसोज के साथ हुआ था। ये मैच काफी अच्छा रहा लेकिन अंत में रोमन रेंस ने आकर रॉलिंस को सुपरमैन पंच मार दिया था। DQ के जरिए रॉलिंस और केविन ओवेंस की जीत हो गई। शर्त के अनुसार अब द उसोज WWE Royal Rumble 2022 में रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच मैच में कोई दखलअंदाजी नहीं करेंगे।