"8 दिन बाद झूठे इंसान को धराशाई कर दूंगा"- WWE Elimination Chamber से पहले Roman Reigns के दुश्मन ने भरी हुंकार

Pankaj
WWE के पूर्व चैंपियन ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE के पूर्व चैंपियन ने दिया बहुत बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने इस बार कुछ कड़े शब्दों का प्रयोग किया है। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) में कुछ दिन बाद सैमी और रोमन के बीच टाइटल मैच होगा। ज़ेन ने इस मुकाबले के लिए हुंकार भर दी है।

Ad

Royal Rumble 2023 में द ब्लडलाइन टूट गई थी। रेंस के ऊपर चेयर से सैमी ने हमला कर दिया था। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। पिछले हफ्ते भी सैमी ने रोमन को जबरदस्त स्पीयर मारा। उन्होंने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की। रोमन ने इसे स्वीकार कर लिया। हालांकि सैमी की हालत जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने खराब कर दी थी।

SmackDown Lowdown पर बात करते हुए सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा,

मैं उन्हें खास संदेश भेज रहा हूं। आने वाले 8 दिन बाद मेरे पास मौका होगा उन्हें सबसे बड़ा मैसेज देने का। सबसे बड़े बुली, ऑपरेटर, खराब, झूठा और जो भी आप कह सकते हो उसे मैं धराशाई करूंगा। मुझे पता है कि मैं उन्हें नीचे गिरा दूंगा। मैं उन्हें और सभी को संदेश देने जा रहा हूं कि सैमी ज़ेन यहां हैं।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में भी Roman Reigns को मिली धमकी

सैमी ज़ेन ने इस बार बहुत की कड़े शब्दों का प्रयोग कर हैरान कर दिया है। उन्होंने रोमन रेंस को हराने का दावा कर दिया है। SmackDown में भी इस हफ्ते उन्होंने रोमन को लेकर अपनी बात रखी थी। इसके बाद बैकस्टेज उनका सामना जे उसो से हुआ था। जे को उन्होंने एक्नॉलेज किया। अब ऐसा लग रहा है कि ये दोनों साथ में काम करेंगे। आगे जाकर इस स्टोरीलाइन में बहुत मजा आएगा।

Elimination Chamber में कड़ा मुकाबला होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। WWE ने कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर इस मैच के लिए तैयार किया होगा। रेंस के साथ सोलो सिकोआ मौजूद रहेंगे। द उसोज़ इस बार उनके साथ दिखाई नहीं देंगे। सैमी का साथ यहां पर केविन ओवेंस दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications