Logan Paul: WWE यूएस चैंपियन लोगन पॉल (Logan Paul) एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में लोगन पॉल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने मोंटेज़ फोर्ड (Montez Ford) की तारीफ की थी। अब मोंटेज़ ने उन्हें मैच के लिए चैलेंज किया है।यू-ट्यूब स्टार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इसमें वो मोंटेज़ फोर्ड के ब्रॉड जंप का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। फोर्ड का रिकॉर्ड 11'2" है, लोगन पॉल ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कई बार कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। लोगन पॉल सिर्फ 10'5" तक ही पहुंच पाए। इसके बाद उन्होंने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए मोंटेज़ फोर्ड की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दोस्त उड़ता है।उनके इस पोस्ट ने अब फोर्ड का भी ध्यान खींचा है और उन्होंने लोगन पॉल को जवाब दिया है। फोर्ड ने कहा है कि वो लोगन पॉल के प्रयास का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं वो जल्द ही रिंग में एक-दूसरे का सामना करेंगे। फोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा,"लोगन पॉल, मैं आप के प्रयास का सम्मान करता हूं। शायद एक दिन हम दोनों रिंग में एक-दूसरे के खिलाफ होंगे।"WWE में Logan Paul ने कब किया था अपना डेब्यू?लोगन पॉल ने 2021 में WWE में डेब्यू किया था। डेब्यू करने के बाद से ही लोगन पॉल ने अपनी अलग जगह बना ली है। अपने करियर में उन्होंने द मिज़, रे मिस्टीरियो, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे स्टार्स का सामना किया है। इसके अलावा Crown Jewel 2023 में उन्होंने रे मिस्टीरियो को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी। लोगन पॉल ने आखिरी बार Royal Rumble 2024 में अपना टाइटल डिफेंड किया था। इस दौरान उनका सामना केविन ओवेंस से हुआ था। View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल की नज़र इस समय Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले नंबर कंटेंडर चैंबर मैच में जगह बनाने पर है। इस समय में WWE में क्वालीफाइंग मैचों का आयोजन किया जा रहा है। SmackDown के अगले एपिसोड में लोगन पॉल और द मिज़ के बीच क्वालिफिकेशन मैच देखने को मिलने वाला है।