इस रविवार (भारत में सोमवार) होने वाले एलिमिनेशन चैंबर के मुकाबले में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बॉबी लैश्ले अपनी चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएँगे। लेकिन बॉबी लैश्ले को इस चैंपियनशिप को डिफेंड करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इस मैच में बॉबी लैश्ले का साथ लियो रश देंगे।
पिछले कुछ हफ्तों में हमें फिन बैलर और लियो रश के बीच रॉ में हमें मजेदार फ्यूड देखने को मिली थी और अब इस हफ्ते के एलिमिनेशन चैंबर में इस बात की सम्भावना काफी अधिक है कि बॉबी लैश्ले, लियो रश को फिन बैलर से हेड टू हेड होने की अनुमति दे देंगे।
आइये इन तीनों की फ्यूड को खत्म करने के सम्भावित तरीकों पर नजर डालते हैं।
#5 बॉबी लैश्ले अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लें
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d67a4-15503880652937-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले उस समय से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने हुए हैं, जब वे डीन एम्ब्रोज और सैथ रॉलिंस को हराने में सक्षम नहीं थे और लियो रश ने बॉबी लैश्ले की चैंपियनशिप बनाये रखने में उनकी मदद की है।
रॉयल रंबल में फिन बैलर, ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अच्छी तरह से परफॉर्म नहीं कर पाए थे और अपना टाइटल शॉट पूरी तरीके से बर्बाद कर चुके थे। इस तरह यदि देखा जाए तो बॉबी लैश्ले और लियो रश मिलकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 फिन बैलर चैंपियनशिप जीत जाएं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/90c9f-15503884584926-800.jpg 1920w)
फिन बैलर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके हैं लेकिन ये टाइटल उनके पास 24 घंटे से भी कम समय के लिए टिक पाया था, इसके बाद फिन को टाइटल छोड़ना पड़ा। बैलर लगभग 3 साल से मेन रोस्टर में काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें अब तक लम्बे समय के लिए टाइटल नहीं मिला है। शायद इस रविवार को वो दिन हो सकता है जब फिन बैलर को इन 3 सालों में अपना पहली चैंपियनशिप बेल्ट लम्बे समय तक के लिए मिल सके।
अब हमारे लिए ये देखना काफी मजेदार रहेगा कि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में फिन बैलर, बॉबी लैश्ले को हरा पाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
यदि फिन बैलर इस बार चैंपियनशिप बेल्ट जीत जाते हैं तो उन्हें रैसलमेनिया 35 में पहली बार अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करने का मौका मिलेगा।
#3 लियो रश की वजह से बॉबी लैश्ले चैंपियनशिप मैच हार जाएं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/69a54-15503892892861-800.jpg 1920w)
WWE हमेशा ही कुछ नया करने की कोशिश करती रहती है। फिन बैलर और बॉबी लैश्ले के बीच फ्यूड में लियो रश को जोड़ने का कुछ न कुछ मतलब तो जरूर होगा। लियो रश को बिना किसी मतलब के कंपनी एक चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल नहीं कर सकती। इसके पीछे जरूर कोई वजह होगी।
अभी तक तो लियो रश चैंपियनशिप को डिफेंड करने में बॉबी लैश्ले की मदद करते रहे हैं, हो सकता है कि बॉबी लैश्ले, ऑथर्स ऑफ़ पैन की तरह ही अपनी चैंपियनशिप को गंवा बैठें।
#4 सैमी जेन या केविन ओवेंस की वापसी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d1c83-15504063891090-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले ही वो रैसलर हैं, जिसकी वजह से सैमी जेन को अपने दोनों कंधों की सर्जरी करवानी पड़ी थी। अब लम्बे समय से ये अफवाहें हैं कि केविन ओवेंस अब एक बेबीफेस बनकर वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा सैमी जेन भी WWE में वापसी करने के लिए तैयार हैं और इन दोनों ही रैसलरों को बॉबी लैश्ले से कुछ पुराने हिसाब चुकता करने होंगे।