WWE Crown Jewel के बाद Roman Reigns के संभावित नए प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया, अपने ही साथी से मिलेगी टक्कर?

Pankaj
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

Roman Reigns: 5 नवंबर को WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट का आयोजन होगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच इस इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। उम्मीद के मुताबिक इस मुकाबले में रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेंगे। मौजूदा प्लान के मुताबिक रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 तक वो चैंपियन बने रहेंगे। ब्रे वायट (Bray Wyatt) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ शायद रेंस की फ्यूड इस दौरान हो सकती है।

Ad

रोमन रेंस को दो साल से ज्यादा यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। WrestleMania 38 में उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी जीती थी। ब्रॉक लैसनर को हराकर वो WWE के नए अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन बने थे। Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट ने जबरदस्त वापसी की थी। साल 2021 में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। वायट और रेंस का इतिहास WWE में शानदार रहा था। दोनों ने साथ में अच्छा काम किया।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर

Wrestling Observer के डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में अब बड़ा खुलासा किया है। डेव ने कहा कि वायट अब ब्लू ब्रांड का हिस्सा होंगे और उनकी राइवलरी रेंस के साथ शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि शायद सैमी ज़ेन बेबीफेस टर्न लेंगे और इसके बाद रेंस के खिलाफ लड़ाई करेंगे।

Ad

The Bloodline में इस समय सैमी जबरदस्त काम कर रहे हैं। इस समय रोमन रेंस के फैक्शन की मजेदार कहानी चल रही है। सैमी और जे उसो की बिल्कुल भी नहीं बन रही है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नज़र आ रहे हैं। सैमी से रोमन रेंस खुश है। WWE द्वारा सैमी को पुश भी दिया जा रहा है। शायद आगे जाकर रोमन के साथ उनका मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सैमी को कुछ दिन पहले ही रोमन रेंस ने The Bloodline में ऑफिशियल तौर पर ज्वाइन कराया था। कंपनी ने कुछ ना कुछ बड़ा प्लान The Bloodline के लिए तैयार किया है। सैमी आने वाले कुछ हफ्तों में फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications