साल 2014 में Brock Lesnar का The Rock के साथ WWE WrestleMania में मैच रद्द होने की असली वजह का हुआ खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर आई प्रतिक्रिया

Brock Lesnar: WWE में साल 2012 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सबसे बड़े रेसलर बन गए। कंपनी ने भी उन्हें तगड़ा पुश दिया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 30 में लैसनर ने द अंडरटेकर (The Undertaker) की स्ट्रीक खत्म की थी। रिपोर्ट के अनुसार ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक ब्रॉक का सामना टेकर के साथ नहीं होने वाला था।

दरअसल साल 2014 में कंपनी ने द रॉक और ब्रॉक लैसनर के बीच मेनिया में मैच तय किया था। हालांकि बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। डेव मैल्टज़र ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। मैल्टज़र ने बताया कि मूवी स्टूडियो में रॉक को इंजरी आ गई थी। इन दोनों के बीच आगे भी मैच का प्लान तैयार किया गया था। इंजरी की वजह से द रॉक ने मैच लड़ने से मना कर दिया था।

लैसनर की बुकिंग कंपनी ने हमेशा तगड़े अंदाज में की। टेकर की मेनिया स्ट्रीक आज भी फैंस को याद रहती है। कई दिग्गजों का कहना है कि उनकी ये स्ट्रीक लैनसर को नहीं तोड़नी चाहिए थी। खुद टेकर भी ये बात कह चुके हैं। उनका कहना था कि ये काम रोमन रेंस को करना चाहिए था।

क्या WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर को चुनौती मिलेगी?

WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। इस बार लैसनर की बुकिंग अच्छी नहीं की गई है। उनका मैच ओमोस के साथ होगा। इस हफ्ते दोनों के बीच मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। इस मैच से कोई भी खुश नज़र नहीं आ रहा है। सभी को लग रहा था कि इस बार लैसनर का मुकाबला गुंथर के साथ होगा। हालांकि फैंस की उम्मीदों पर कंपनी ने पानी फेर दिया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मैच के पीछे विंस मैकमैहन का हाथ है। देखना होगा कि कंपनी द्वारा इस मुकाबले को अब कैसे बिल्ड किया जाएगा। सवाल ये भी है कि क्या ब्रॉक को ओमोस टक्कर दे पाएंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications