WWE Raw में Wyatt Sick6 ग्रुप के डेब्यू में देरी होने का असली कारण आया सामने

WWE Raw में Wyatt Sick6 ने इस हफ्ते मचाई थी तबाही (Photo: WWE.com)
WWE Raw में Wyatt Sick6 ने इस हफ्ते मचाई थी तबाही (Photo: WWE.com)

Reason Wyatt Sick6 Delayed Debut: WWE Raw में Wyatt Sick6 ग्रुप ने डेब्यू कर इस हफ्ते काफी बवाल मचाया। अंकल हाउडी (Uncle Howdy) के नेतृत्व में लंबे समय बाद इस ग्रुप का जलवा देखने को मिला। इस फैक्शन के डेब्यू में देरी होने का एक कारण भी अब सामने आ गया है।

Ad

Wyatt Sick6 के डेब्यू को बहुत लंबे समय से टीज किया जा रहा था। Raw के अंत में इस बार खतरनाक मंजर देखने को मिला। इस ग्रुप ने बैकस्टेज कुछ सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स पर अटैक कर अपने इरादे जाहिर किए।

X अकाउंट "Pro Wrestling Finesse" ने एक दिलचस्प कारण पेश किया है कि इस ग्रुप के डेब्यू में WWE ने देरी क्यों की। उन्होंने नोट किया कि ब्रे वायट का टीवी पर अंतिम मैच Royal Rumble 2023 में एलए नाइट के खिलाफ हुआ था। इसके बाद उन्होंने डार्क मैचों में भी नाइट को हराया था।

Royal Rumble 2023 का आयोजन टेक्सस में हुआ था। इस हफ्ते रेड ब्रांड का शो भी टेक्सस में ही हुआ था। WWE ने शायद टेक्सस में फैक्शन के डेब्यू के लिए इंतजार करने का फैसला किया है, जहां फैंस ने अंतिम बार वायट को टीवी पर देखा था। इस कारण से शायद इस फैक्शन के डेब्यू में देरी की गई।

Ad

WWE सुपरस्टार एलए नाइट ने दिया था बड़ा बयान

WWE में ब्रे वायट के अंतिम प्रतिद्वंदी एलए नाइट थे। The Kliq को कुछ समय पहले नाइट ने इंटरव्यू दिया था। वहां पर उन्होंने वायट को लेकर अपनी बात रखी थी। नाइट ने कहा था,

मैं सच में इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं। इस पर विचार करना और सेलिब्रेट करना अजीब होता है। काश मैं उनका अंतिम प्रतिद्वंदी नहीं होता। मेरे लिए उनके साथ काम करना एक अच्छा अनुभव था। मेरे लिए ये एक खास मौका भी था।

youtube-cover

Wyatt Sick6 ग्रुप का आगे काम कैसा रहेगा इस पर सभी की नजरें रहेंगी। कंपनी ने जरूर इस फैक्शन के लिए खास प्लान बनाया होगा। आगामी रेड ब्रांड का एपिसोड भी जबरदस्त रहेगा। इस ग्रुप का और भी बवाल देखने को मिल सकता है। अंकल हाउडी के इस फैक्शन के डेब्यू का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications