WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। 21 अक्टूबर को इस पीपीवी का आयोजन होगा और कंपनी पूरी तरह से इसके लिए तैयार है। एक बुरी खबर ये सामने आ रही है कि इस पीपीवी के बाद कुछ समय के लिए ब्रॉक लैसनर को WWE टीवी पर फैंस नहीं देख पाएंगे। WWE Crown Jewel 2021 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा बड़ा मैचWrestlingNews.co के अनुसार Crown Jewel 2021 के बाद ब्रॉक लैसनर को किसी शो के लिए शेड्यूल नहीं किया गया है। ये एक तरह से स्पॉइलर भी है कि ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ नहीं जीत पाएंगे। WWE@WWE😮#SmackDown @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle5:46 AM · Oct 2, 2021112121047😮#SmackDown @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/Fh7jJiFomAरिपोर्ट में सबसे बड़ी खबर ये हैं कि ब्रॉक लैसनर को अब Royal Rumble 2022 के लिए शेड्यूल किया गया है। हालांकि इस पीपीवी में उनके मैच को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 16 महीने WWE टीवी से बाहर होने के बाद लैसनर ने SummerSlam 2021 में वापसी की थी। इसके बाद लैसनर ने रोमन रेंस को चुनौती दी। नए लुक और अंदाज में लैसनर इस बार नजर आए। पॉल हेमन का भी इस राइवलरी में बड़ा रोल नजर आ रहा है। वैसे लैसनर ने रोमन रेंस और पॉल हेमन के बीच दरार डाल दी है। फैंस को ये देखकर काफी मजा आ रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये भी बात सामने आई है कि इस पीपीवी में रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड कर लेंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर लैसनर कुछ समय के लिए नजर नहीं आएंगे। खैर WWE का ऑरिजिनल प्लान किसी को पता नहीं है और इस पीपीवी में कुछ भी हो सकता है। फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज भी विंस मैकमैहन दे सकते हैं। सभी उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि रोमन रेंस यहां जीतेंगे लेकिन अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है। कई दिग्गज कह चुके हैं कि रोमन रेंस की बादशाहत को लैसनर ही खत्म कर सकते हैं। अब देखना होगा कि 21 अक्टूबर को इस बड़े मैच में क्या होता है। फैंस चाहेेंगे कि WWE द्वारा उन्हें बड़ा सरप्राइज मिले।