WWE WrestleMania 38 Day 2 से कुछ घंटे पहले Brock Lesnar vs Roman Reigns ऐतिहासिक मैच का नतीजा हुआ लीक? 

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा ऐतिहासिक मुकाबला
WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा ऐतिहासिक मुकाबला

WWE WrestleMania 38 का पहला दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। फैंस को बड़े सरप्राइज पहले दिन देखने को मिले। WWE ने पहले दिन बहुत सही काम किया और फैंस को मजा आ गया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के दूसरे दिन भी बवाल देखने को मिलेगा। सबसे बड़ा मुकाबला ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। ये मैच अभी हुआ नहीं लेकिन इसका संभावित नतीजा सामने आ गया।

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा

WrestleMania 38 के पहले दिन कोडी रोड्स ने वापसी की। बैकी लिंच की हार हो गई और बियांका ब्लेयर नई Raw विमेंस चैंपियन बन गईं। रोंडा राउजी की हार भी देखने को मिली। स्टीव ऑस्टिन 19 साल बाद एक्शन में नजर आए और केविन ओवेंस को उन्होंने हराया।

WrestleMania 38 के दूसरे दिन कुल आठ मुकाबले होंगे। सट्टाबाजार ने भी अंतिम समय में अपना नतीजा बता दिया। BetOnline ने WrestleMania 38 के दूसरे दिन के सबसे बड़े मुकाबले का संभावित नतीजा बता दिया। WrestleMania 38 के मेन इवेंट में लैसनर और रोमन रेंस के बीच मुकाबला होगा। रोमन रेंस -350 के हिसाब से फेवरेट बने हुए हैं। वहीं लैसनर +225 के हिसाब से अंडरडॉग का काम कर रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस की आसानी इस मैच में जीत हो रही है।

वैसे पहले भी कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोमन रेंस की इस मैच में जीत होगी। यहां पर एक बाद ध्यान देने वाली होगी कि WWE द्वारा अंतिम समय में कई बदलाव किए जाते हैं। शायद इस मैच में भी ऐसा ही हो सकता है। सभी को लग रहा है कि रोमन रेंस की जीत होगी लेकिन अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है। ब्रॉक लैसनर भी इस मैच में बड़ी जीत हासिल कर सभी को चौंका सकते हैं। खैर अब ज्यादा समय इस मैच को होने में नहीं बचा है। जल्द ही इस मैच का नतीजा फैंस को पता चल जाएगा। अब देखना होगा कि WWE द्वारा इस मैच में फैंस को क्या सरप्राइज दिया जाएगा।