WWE WrestleMania 40 में 2 दिग्गज धमाकेदार वापसी कर फैंस को देंगे बहुत बड़ा तोहफा? रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

WWE WrestleMania 40 को लेकर अहम जानकारी
WWE WrestleMania 40 को लेकर अहम जानकारी

WrestleMania 40: WWE WrestleMania 40 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मेनिया में इस साल फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं। WWE फैंस द्वारा लगातार अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या सरप्राइज कंपनी द्वारा दिया जा सकता है। दो दिन के होने वाले इस इवेंट को लेकर अब रिपोर्ट में नई जानकारी सामने आई है।

WrestleMania 40 में इस साल कुछ पूर्व सुपरस्टार्स और दिग्गजों की वापसी हो सकती है। कुछ दिन पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि अंडरटेकर, जॉन सीना और स्टीव ऑस्टिन इस शो में नज़र आ सकते हैं। रिपोर्ट में कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई थी।

PWInsider की नई रिपोर्ट में स्टीव ऑस्टिन और हल्क होगन की वापसी को लेकर बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्टिन और WWE ऑफिशियल्स के बीच कुछ बातचीत हुई है। इसका मतलब है कि स्टीव मेनिया में वापसी कर सकते हैं। उधर होगन भी शो में कुछ खास रोल में नज़र आ सकते हैं। ये बात भी रिपोर्ट में कही गई है। यह लगभग तय लग रहा है कि ऑस्टिन वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

youtube-cover

आपको याद होगा साल 2022 में हुए WrestleMania 38 में स्टीव ऑस्टिन ने धमाकेदार वापसी की थी। नाईट 1 में उनका केविन ओवेंस के साथ मैच भी हुआ था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। नाईट 2 में भी उन्होंने आकर ऑस्टिन थ्योरी, विंस मैकमैहन और पैट मैकेफी को स्टनर दिया था। होगन भी WrestleMania 37 में नज़र आए थे।

WWE WrestleMania 40 में होंगे धमाकेदार मैच

WrestleMania 40 में इस बार कुछ जबरदस्त मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे। नाईट 1 में सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस और द रॉक का होगा। ये दोनों टैग टीम मैच में साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का सामना करेंगे। नाईट 2 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

नाईट 2 में सैथ रॉलिंस भी अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। एजे स्टाइल्स और एलए नाइट के बीच सिंगल्स मैच होगा। गुंथर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके अलावा विमेंस डिवीजन का जलवा भी फैंस को देखने को मिलेगा।

Quick Links