WWE Raw में Seth Rollins द्वारा पहने गए मजेदार लाल रंग के बड़े जूतों की कीमत का हुआ खुलासा, सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Seth Rollins: WWE Raw में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का खास सैगमेंट हुआ। वो मिज टीवी पर गेस्ट बनकर आए। इस सैगमेंट में क्या हुआ वो कोई जानने के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं होगा। फैंस को जानना होगा कि रॉलिंस ने जो जूते पहने थे उनकी कीमत कितनी थी। रॉलिंस ने जो जूते पहने थे वो ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गए है।

Ad

रॉलिंस अपने फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार तो उनके जूते देखकर सभी हैरानी में पड़ गए। बड़े रेड शूज पहने हुए वो नज़र आए। अब सवाल ये खड़ा हो रहा कि इनकी कीमत कितनी थी। आपको बता दें रॉलिंस के शूज जापानी एनिमी सीरीज Astro Boy पर आधारित है। "MSCHF" ग्रुप ने इस शूज को रिलीज किया था।

रॉलिंस द्वारा पहने गए जूते की रिटेल कीमत करीब 350 डॉलर ( लगभग 28,952.35 भारतीय रुपया) है। अगर आप StockX.com की वेबसाइट पर जाएंगे तो इस जूते की कीमत की शुरूआत 1119 डॉलर (करीब 92,577.67 भारतीय रुपया) से है।

Ad

WWE Elimination Chamber इवेंट में Seth Rollins का होगा बड़ा मैच

18 फरवरी को Elimination Chamber इवेंट का आयोजन होगा। ये शो कनाडा में होगा। सैथ रॉलिंस इस बार बड़े मैच का हिस्सा रहेंगे। शो में ऑस्टिन थ्योरी अपनी यूएस चैंपियनशिप को मोंटेज़ फोर्ड, जॉनी गार्गानो, डेमियन प्रीस्ट, सैथ 'फ्रीकिन' रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये Elimination Chamber मैच होगा।

रॉलिंस के पास एक बार फिर यूएस चैंपियनशिप जीतने का मौका होगा। रॉलिंस की राइवलरी थ्योरी के साथ लंबे समय तक रही। दोनों के बीच कुछ मुकाबले भी हुए। रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उनके पास यूएस टाइटल जीतने का अंतिम मौका होगा। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि डेमियन प्रीस्ट नए चैंपियन बनेंगे। अब देखना होगा कि कंपनी द्वारा इस मुकाबले के लिए क्या प्लान तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि इस बार WrestleMania में सैथ रॉलिंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा। मेंस रॉयल रंबल मैच में लोगन पॉल ने ही रॉलिंस को एलिमिनेट किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications