Carmelo Hayes Defeats R-Truth: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते कुछ बड़े मुकाबले देखने को मिले। 54 बार के पूर्व चैंपियन और दिग्गज आर-ट्रुथ (R-Truth) का सामना कार्मेलो हेज से हुआ। मैच में ट्रुथ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। बड़ी बात ये है कि साल 2019 के बाद से ब्लू ब्रांड में आर-ट्रुथ ने अपना पहला सिंगल्स मैच लड़ा। उन्हें अंतिम बार इलायस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
SmackDown में एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें आर-ट्रुथ और कार्मेलो हेज के बीच मैच को ऑफिशियल किया गया। हेज ने मुकाबले की शुरुआत में ही दिग्गज के ऊपर हमला कर दिया था। मैच में कार्मेलो ही ज्यादा हावी रहे। ट्रुथ अपना जलवा ज्यादा नहीं दिखा पाए। अंत में हेज ने उन्हें नथिंग बट नेट मूव लगाकर पिन किया और जीत हासिल की। आर-ट्रुथ ने मुकाबले में अपने बचपन के हीरो जॉन सीना की एनर्जी और मूव्स को प्रसारित करने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
आर-ट्रुथ 53 साल के हैं और अभी भी वो रिंग में अपना तगड़ा एक्शन दिखा रहे हैं। लंबे समय से वो WWE में काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन और उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है। इस वजह से भी ट्रुथ को समय-समय पर अच्छा पुश दिया गया। पिछले साल अक्टूबर में ब्रॉन्सन रीड ने उनकी Raw में हालत खराब की थी। रीड ने उन्हें लगातार पांच बार अपना सुनामी मूव लगाया। इसके बाद उनकी हाल बेहाल हो गया था। कुछ समय तक वो रिंग में ही नज़र नहीं आए। उनकी पसलियां टूट गईं थीं।
WWE SmackDown में आर-ट्रुथ का आगे कैसा रहेगा प्रदर्शन?
आर-ट्रुथ अभी तक Raw का हिस्सा थे। ट्रांसफर विंडो के तहत अब उन्हें SmackDown में मूव कर दिया गया है। ट्रुथ ने रेड ब्रांड में कमाल का काम किया था। अब वो ब्लू ब्रांड में भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि उन्हें रेसलिंग का खूब अनुभव है। उनकी वजह से यंग स्टार्स को काफी फायदा मिल सकता है। कंपनी भी इस चीज के लिए ही उन्हें आगे बुक करेगी। SmackDown में इस हफ्ते तो ट्रुथ हार गए लेकिन अब देखना होगा कि उनका आगे प्रदर्शन कैसा रहता है।