WWE में आर ट्रुथ(R Truth) का बहुत बड़ा नाम हैं और वो कई सालों से काम कर रहे हैं। पिछले कुछ साल से WWE 24/7 चैंपियनशिप की वजह से उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता है। इस हफ्ते रॉ(Raw) में बैड बनी(Bad Bunny) को हराकर आर ट्रुथ ने दोबारा ये चैंपियनशिप अपने नाम कर ली हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इस फेमस सुपरस्टार्स ने रिकॉर्ड कायम करते हुए 50वीं बार ये चैंपियनशिप जीत ली है।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपना फिनिशिंग मूव बदलने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिलीWWE सुपरस्टार आर ट्रुथ को मिली बड़ी सफलताबैड बनी ने कुछ समय पहले डेमियन प्रीस्ट की मदद से WWE की ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। जब बैड बनी चैंपियन बने थे तो आर ट्रुथ ने उनसे कहा था कि इसका ख्याल रखऩा। दरअसल बैकस्टेज में आर ट्रुथ ने बैड बनी को एक प्रपोजल इस हफ्ते Raw में दिया था और इसके चलते ही आर ट्रुथ को उनकी चैंपियनशिप वापस मिल गई। यह भी पढ़ें: जॉन सीना सीनियर का चौंकाने वाला बयान, कहा विंस मैकमैहन को दिग्गज सुपरस्टार को WWE से निकाल देना चाहिए थाINCREDIBLE.@RonKillings just traded his @SteveAustinBSR merchandise to @sanbenito so he could get his BABY BACK! pic.twitter.com/usok3kSRe3— WWE (@WWE) March 16, 2021ये भी पढ़ें:- AEW Revolution रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली हुए बुरी तरह लहूलुहान, 61 साल के दिग्गज सुपरस्टार ने की धमाकेदार वापसीआर ट्रुथ के लिए ये ऐताहासिक पल हैं क्योंकि उन्होंने इस चैंपियनशिप की हाफ सेंचुरी मार ली है।WWE 24/7 चैंपियन के तौर पर वो इस समय सबसे ऊपर और महान बन चुके हैं। आर ट्रुथ के पास उनकी बेल्ट वापस आ गई है लेकिन अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि उनका अगला कदम क्या होगा। वैसे देखा जाए तो जब से ये चैंपियनशिप आई है तब से वो आर ट्रुथ के पास ही ज्यादा है क्योंकि उन्होंने इसे कई जगह डिफेंड किया है। आर ट्रुथ वैसे देखा जाए तो विंस मैकमैहन के बहुत ही करीबी हैं और इसके अलावा जॉन सीना के भी सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। आगे आने वाले समय में वो इस चैंपियनशिप को लेकर सेंचुरी भी बना सकते हैं और ऐसा होता है तो फिर ये अलग तरह का रिकॉर्ड बन जाएगा। फिलहाल देखना होगा कि अब आर ट्रुथ को इस चैंपियनशिप के लिए कौन सुपरस्टार आगे आकर परेशान करता हैं। एक बात तो तय है कि जब आर ट्रूुथ के पास ये चैंपियनशिप रहती है तो फिर इसका अलग मजा होता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।