क्या आप जानते हैं: पूर्व चैंपियन सुपरस्टार ने खुद को कंपनी से निकाले जाने पर विंस मैकमैहन को कहा था शुक्रिया

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

आर-ट्रुथ फिलहाल डब्लू डब्लू ई (WWE) के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। वह ज्यादातर 24/7 टाइटल की स्टोरीलाइन में दिखाई देते हैं। ट्रुथ बहुत कम समय में 8 बार के WWE 24/7 चैंपियन बन गए। फैंस को आर-ट्रुथ का फनी कैरेक्टर काफी ज्यादा पंसद आता है।

Ad

आर-ट्रुथ की तरह हर सुपरस्टार के करियर में में कई सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐज एंड क्रिश्चियन पोडकास्ट में आर-ट्रुथ ने कई सारी चीज़ों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने WWE से फायर होने पर विंस को शुक्रिया करने के बारे में भी बताया।

आर ट्रुथ ने बताया कि 2008 में वापसी करने के बाद उन्होंने विंस मैकमैहन को उन्हें कुछ सालों पहले WWE से निकालने पर धन्यवाद किया। 1997 में डेब्यू के बाद 2002 में ट्रुथ ने WWE छोड़कर TNA में काम करना शुरु कर दिया और वहां की वर्ल्ड चैंपियनशिप को 2 बार जीत लिया।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अजीब फोटो डालकर फैंस को चौंकाया

आर ट्रुथ और ड्रेक मेवरिक
आर ट्रुथ और ड्रेक मेवरिक

इसके बाद उन्होंने 2008 में WWE में वापसी की और तब से विंस मैकमैहन के वफादार बने हुए हैं। ऐज & क्रिश्चियन के पोडकास्ट पर उन्होंने 2011 हुई जॉन सीना और आर-ट्रुथ की वर्ल्ड टाइटल फ़्यूड के बारे में बात की। ट्रुथ ने कहा कि जॉन सीना ने उनके जीवन मे अहम किरदार निभाया है।

Ad

वापसी के कुछ समय बाद आर-ट्रुथ को बताया गया था कि वह सीनेशन लीडर के साथ WWE चैंपियनशिप फ़्यूड में आने वाले हैं। ट्रुथ ने माना है कि उस समय फायर होने की वजह से उन्हें कंपनी में सेकेंड रन बहुत अच्छा मिला। आर-ट्रुथ ने उस समय विंस मैकमैहन को WWE से 5 सालों पहले फायर करने के लिए शुक्रिया भी किया था।

आर-ट्रुथ ने WWE में अपने सेकेंड रन में काफी अच्छा काम किया है। वह बैकस्टेज विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार हैं। देखकर लग रहा है कि वह और थोड़े समय तक 24/7 टाइटल के आसपास दिखाई देने वाले हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications