WWE 24/7 चैंपियनशिप को लेकर लगातार जद्दोजहद रॉ में जारी रहती है। WWE दिग्गज आर ट्रूथ इसके बादशाह अब बन गए है। रॉ में इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला। तीन घंटे के WWE रॉ के इस शो में 6 बार टाइटल चेंज हुआ और 7वीं बार अंत में आर ट्रुथ ने इसे हासिल कर ही लिया।पहले ड्रू गुलक के पास ये चैंपियनशिप गई। फिर टकर ने इसे जीता। फिर मैटलिक के पास ये गई। डोराडो ने भी इस पर कब्जा किया। एरिक ने भी इसे हासिल किया। फिर टोजावा ने इस पकड़ लिया और अंत में इसे फिर आर ट्रुथ ने अपने पास कब्जा कर लिया।ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहती हैं और 2 जो किसी हाल में वापसी नहीं करना चाहतीWWE सुपरस्टार आर ट्रुथ ने किया कमालइस चैंपियनशिप के लिए WWE रॉ में घमासान देखने को मिला था। शुरूआत में सभी ने मिलकर आर ट्रूथ पर हमला किया। इसके बाद अकीरा ने ट्रुथ पर हमला कर ये चैंपियनशिप हासिल कर ली। इसके बाद ड्रू गुलक ने रोलअप के जरिये टाइटल को जीता लिया। एरिक ने इसका फायदा उठाया और वो नए चैंपियन बने। टकर फिर 24/7 चैंपियन बने वहीं ड्रू गुलक ने उन्हें हराया। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई टाइटल चेंज देखने को मिले। साथ ही टकर को हराकर ग्रेन मेटालिक चैंपियन बने लेकिन लिंस डोराडो ने उन्हें रोलअप की मदद से हराया। अंत में ट्रुथ ने एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाया और एक बार फिर चैंपियन बने। इसके तुरंत बाद आर ट्रूथ भाग गए।ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे WWE सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर के फाइनल फेयरवेल को बुक कर सकती हैIt was a hard-fought 7-Way battle, but at the end of it all it's... #AndStill for @RonKillings #WWERaw pic.twitter.com/ee1kIpb8A7— WWE (@WWE) November 10, 2020आर ट्रुथ ने 44वीं बार इस चैंपियनशिप को हासिल किया है।ये एक बड़ा रिकॉर्ड आर ट्रुथ ने अब कायम किया है। ऐसा लग रहा है कि आर ट्रुथ अब एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है। 24/7 चैंपियनशिप हमेशा रॉ में खास रहती है। इसके लिए जिस तरह सुपरस्टार्स एक दूसरे पर हमला करते हैं वो काफी खास होता है। खासतौर पर आर ट्रुथ ने इस चैंपियनशिप को बड़ा बना दिया है। आर ट्रुथ WWE दिग्गज माने जाते हैं। कई नए अंदाज में उन्होंने इस चैंपियनशिप को हासिल किया। इसलिए भी इस चैंपियनशिप का महत्व काफी खास हो जाता है। ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स और वो किन बॉलीवुड फिल्मों में अपने रोल से तहलका मचा सकते थे