Royal Rumble के इतिहास की 10 सबसे चौंकाने वाली एंट्रेंस

Beth Phoenix

साल 2017 खत्म होने की कगार पर है और साल 2018 का आगमन होने वाला है। WWE के साल के आखिरी पीपीवी क्लैश ऑफ चैंपियंस के खत्म होने के बाद अब अगले साल होने वाले रॉयल रंबल के बारे में चर्चा होनी शुरु हो गई है। रॉयल रंबल पीपीवी से ही रोड टू रैसलमेनिया की भी शुरुआत होगी। इसके अलावा 2018 में पहली बार विमेंस रॉयल रंबल मैच की भी घोषणा की गई है। हर साल रॉयल रंबल मैच में कई सरप्राइज एंट्रेंस देखने को मिलती हैं। अभी तक कई ऐसे रॉयल रंबल हुए जिनमें सरप्राइज एंट्रेंस देखने को मिली, और ये एंट्रेंस फैंस का काफी मनोरंजन करती हैं। इसी कड़ी में हम रॉयल रंबल की अब तक की 10 सबसे चौंकाने वाली एंट्रेंस बताने जा रहे हैं। तो बिना किसी देरी के एक नज़र डालते हैं रॉयल रंबल की 10 सबसे चौंकाने वाली एंट्रेंस।

Ad

बैथ फीनिक्स

साल 2010 के रॉयल रंबल में बैथ फिनिक्स दूसरी फीमेल रैसलर थी जिन्होंने रॉयल रंबल मैच में एंट्री की। इससे पहले चायना पहली फीमेल रैसलर थी, जिन्होंने रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी। बैथ फीनिक्स ने इस मैच में द ग्रेट खली को एलिमिनेट किया। वह सीएम पंक को भी एलिमिनेट करने के काफी करीब थी, लेकिन वह इससे चूक गई। इसे भी पढ़ें: Royal Rumble 2018 में फिन बैलर के संभावित 5 प्रतिद्वंदी

ड्रू कैरी

Ent
Ad

साल 2001 में हुए रॉयल रंबल में ड्रू कैरी ने अपनी एंट्रेंस से सभी आश्चर्यचकित कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वह रिंग में एक मिनट से ज्यादा समय तक रहे। हालांकि ऐसे ही केन की रिंग में एंट्री हुई वैसे ही कैरी को समझ आ गया कि उनका रिंग में रहना आसान नहीं है। केन को देखते ही वह हक्के-बक्के रह गए थे और केन से बचने की कोशिश कर रहे थे। केन ने जैसे ही ड्रूपर हमला किया, वह अपने अंदाज में खुद से एलिमिनेट हो गए।

मिक फॉली की 1998 के रॉयल रंबल मैच में तीन बार एंट्रेंस

Dude Love
Ad

साल 1998 में हुए रॉयल रंबल मैच में मिक फॉली ने एक नहीं बल्कि तीन बार एंट्री की, जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। मिक फॉली ने 1998 में रॉयल रंबल मैच में तीन बार एंट्री की। पहली बार वह कैक्टस जैक के नाम के साथ, दूसरी बार वह मैनकाइंड और तीसरी बार वह डूड लव के नाम से मैच में शामिल हुए। मिक फॉली पहले ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने रॉयल रंबल के एक ही मैच में तीन बार एंट्री की।

रॉब वैन डैम

RVD
Ad

साल 2009 में केवल रॉब वैन डैम की ही चौंकाने वाली एंट्री थी। इस रात रॉब वैन डैम 14 मिनट तक रिंग में रहे और इन 14 मिनट में उन्होंने फैंस को वो सारे मूव दिखाए जिनकी फैंस को उम्मीद थी। इस रॉयल रंबल के लगभग साढ़े चार साल बाद तक रॉब वैन डैम कंपनी में वापस नहीं आए। WWE में 2013 में पार्ट टाइमर के रुप में वापसी करने करने से पहले वह TNA में चले गए थे।

क्रिस जैरिको

Enter cap
Ad

क्रिस जैरिको जब भी WWE में वापसी करते हैं हर बार उनकी वापसी काफी शानदार तरीके से होती है। अगर आपने साल 2013 का रॉयल रंबल देखा होगा, तो आप जानते होंगे की उन्होंने फैंस को किस तरह से सरप्राइज किया था। 2013 में हुए रॉयल रंबल मैच में डॉल्फ ज़िगलर ने पहली एंट्री की, जिसके बाद दूसरी एंट्री के लिए क्रिस जैरिको आए। जैरिको ने इस मैच में लगभग 45 मिनट रिंग में बिताए।

बबा रे डडली

Bubba Ray Dudley
Ad

साल 2015 में बबा रे डडली ने कंपनी से 10 साल तक गायब रहने के बाद रॉयल रंबल मैच में चौंकाने वाली एंट्री की। इस मैच में बबा रे डडली की नंबर तीन पर एंट्री हुई थी। फैंस ने भी बबा रे डडली की एंट्री का आनंद उठाया। इस रॉयल रंबल में रोमन रेंस ने जीत हासिल की थी।

खर्मा

Kharma
Ad

खर्मा ने साल 2012 के रॉयल रंबल में चौंकाने वाली एंट्री की थी। WWE डीवा के मुकाबले वह बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आई। रॉयल रंबल में आने के बाद वह प्रेगनेंट हो गई जिसके बाद वह WWE में नहीं दिखाई दीं। साल 2018 में विमेंस रॉयल रंबल मैच की घोषणा होने के बाद सभी को उम्मीद है कि खर्मा एक बार फिर WWE में वापसी करेंगी। अगर खर्मा WWE में वापसी करती हैं तो वह ऐसी फीमेल रैसलर बन सकती हैं जिन्होंने मेंन और विमेंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लिया हो, लेकिन फिलहाल हमें लगता है कि वह रिटायरमेंट के बाद मातृत्व सुख में खुश हैं।

ऐज

Edge
Ad

साल 2010 के रॉयल रंबल मैच में ऐज ने 29वें नंबर पर चौंकाने वाली एंट्री की। ऐज ने इस मैच में ना सिर्फ केवल चौंकाने वाली एंट्री की बल्कि रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की। ऐज ने इस मैच में जॉन सीना और क्रिस जैरिको को एलिमिनेट किया। ऐज के करियर के लिए यह एक बिग पुश था। ऐज की यह एंट्री काफी यादगार रही और रॉयल रंबल के इतिहास की सबसे चौंकाने वाली एंटेंस बन गई।

जॉन सीना

John Cena
Ad

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना ने साल 2008 में रॉयल रंबल के मैच में चौंकाने वाली एंट्री की। जॉन की इस एंट्रेंस पर फैंस ने उन्हें चीयर करना शुरु कर दिया था। किसी भी उम्मीद नहीं कि जॉन सीना इस मैच में शामिल होंगे और जीत हासिल करेंगे। जॉन सीना की रॉयल रंबल मैंच में चौंकाने वाली एंट्री ने फैंस को न केवल हैरान किया, बल्कि सीना ने इस मैच में जीत भी हासिल की। सीना ने इस मैच में 30वें नंबर पर एंट्री की थी और उसके बार चार सुपरस्टार को एलिमिनेट किया, जिसमें आखिर में एलिमिनेट होने वाले सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि ट्रिपल एच थे।

एजे स्टाइल्स

AJ Styles
Ad

साल 2016 में रॉयल रंबल मैच में डेब्यू करने से पहले ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि एजे स्टाइल्स का एनजेपीडब्लू में अनुबंध खत्म हो गया है और वह WWE में शामिल होने वाले हैं, और साल 2016 में हुए रॉयल रंबल पर उनके डेब्यू ने इस अफवाह सही कर दिया। इस मैच में एजे स्टाइल्स ने नंबर 3 पर एंट्री की। फैंस भी एजे स्टाइल्स की एंट्री से काफी खुश थे। पिछले काफी समय से वह एजे स्टाइल्स के डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। एजे स्टाइल्स ने इस मैच अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद एजे स्टाइल्स आज WWE में सबसे शानदार परफॉर्मर के रुप में हैं और कई शानदार फिउड दे चुके हैं। लेखक: सुनील जोसफ, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications