पूर्व चैंपियन के निधन से सदमे में WWE सुपरस्टार्स, ट्रिब्यूट देते समय आंखों से छलके आंसू

वायट फैमिली के साथ रैंडी ऑर्टन
वायट फैमिली के साथ रैंडी ऑर्टन

पिछले महीने पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर(Luke Harper) का आकस्मिक निधन हो गया था। इस खबर के बाद पूरा रेसलिंग वर्ल्ड सदमे में आ गया था। WWE सहित सभी प्रमोशंस ने अपने-अपने तरीके से उन्हें ट्रिब्यूट दिया था। लगातार WWE भी अब कई तरह से ल्यूक हार्पर को ट्रिब्यूट दे रहा है। ये काफी अच्छी बात हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble मैच में विमेंस स्टार्स ने एलिमिनेट किया था

पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर को दिया गया ट्रिब्यूट

WWE ने अब एक नया ट्रिब्यूट वीडियो रिलीज ल्यूक हार्पर के लिए किया है। इसमें कई WWE सुपरस्टार्स ने भी उन्हें याद किया है। ये काफी भावुक करने वाला वीडियो हैं। रैंडी ऑर्टन, ब्रे वायट, सैथ रॉलिंस, जेवियर वुड्स, ब्रॉन स्ट्रोमैन सहित तमाम WWE सुपरस्टार्स की आंखोंं में आंसू आ गए हैं।

youtube-cover
Ad

साल 2012 में WWE में ल्यूक हार्पर साइन हुए थे। NXT में उस समय वो आए थे। इसके बाद वायट फैमिली के साथ उन्होंने साल 2013 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके बाद वो फैंस की नजरों में आ गए थे। शानदार काम उन्होंने हमेशा किया। खासतौर पर टैग टीम डिवीजन में WWE में उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। हील कैरेक्टर में फैंस ने उन्हें हमेशा पंसद किया था।

ये भी पढ़ें:- WWE Rumour Roundup: ड्रू मैकइंटायर के हेल्थ पर अपडेट, बड़े सुपरस्टार की जल्द हो सकती है वापसी

WWE मेन रोस्टर में उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप सहित दो बार टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की थी। एरिक रोवन उनके टैग टीम पार्टनर रहे थे। AEW में एरिक रोवन ने शानदार अंदाज में उन्हें ट्रिब्यूट दिया था। इसे देखकर सभी भावुक हो गए थे। साल 2019 में WWE ने उन्हें रिजील कर दिया था। इसके बाद उन्होंने AEW में डेब्यू किया था। वहां भी अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था।

WWE ने इससे पहले भी उन्हें ट्रिब्यूट दिया। कई वीडियो रिलीज की गई और अपने शोज में भी ल्यूक हार्पर को याद किया। लेकिन इस बार का वीडियो काफी भावुक हैं। फैंस भी इसे देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे। बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने इस वीडियो में ल्यूक हार्पर की बहुत तारीफ की है। ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। दोनों ने ल्यूक हार्पर के साथ बहुत काम किया था। फैंस अभी भी उन्हें काफी याद कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications