रैसलमेनिया 35 WWE के इतिहास की सबसे बड़ी पीपीवी बन गई है। रैसलमेनिया का प्रसारण दुनिया भर में हुआ। एरीना में मौजूद दर्शकों ने इसका लुत्फ तो उठाया ही, साथ ही साथ टीवी पर अपने फ़ेवरेट रैसलर्स को देखने के लिए दर्शकों ने पांच घंटे से भी अधिक समय तक टीवी पर अपनी नजरें गढ़ाए रखीं।
इतनी बड़ी रैसलिंग इवेंट का दबाव भी अलग स्तर का होता है। क्योंकि एक गलती होते ही फैंस के मन में ऊब पैदा हो जाती है, जो WWE के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता। ख़ास कर की मेन इवेंट में लड़ने वाले सुपरस्टार्स के ऊपर पूरी रैसलमेनिया का दबाव था। क्योंकि वो ही इसे हेडलाइन कर रहे थे।
खैर रैसलमेनिया 35 से अगली रॉ में भी बहुत सी दिलचस्प चीजें हुईं। शायद कुछ ऐसी भी रह गयी हैं, जो आपने मिस कर दी। आइये डालते हैं नजर इस हफ्ते रॉ के कुछ रोचक मोमेंट्स पर।
#एलेक्सा ब्लिस ने अपने वापसी मैच में की बड़ी गलतियां
![alexa bliss](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f0a3-15547888911463-800.jpg 1920w)
एलेक्सा ब्लिस ने रैसलमेनिया 35 में एक होस्ट की भूमिका बेहद अच्छे तरीके से निभाई। मगर इस हफ्ते रॉ में उन्होंने रिंग में वापसी करने का निर्णय लेकर सभी को चौंका दिया। जहां उन्हें बेली पर जीत हासिल हुई।
एलेक्सा ब्लिस ने काफी समय से रिंग में कोई मैच नहीं लड़ा था। इसलिए मैच में कुछ गलतियां भी हुई। जैसे मैच की शुरुआत में ब्लिस करीब करीब एपरन से गिरने ही वाली थीं। उनका सनसेट फ्लिप भी सही जगह पर नहीं लगा।
हालांकि एलेक्सा ब्लिस ने इस मैच में जीत हासिल की, लेकिन अधिकारी जरूर चिंतित होंगे कि आगे ऐसी गलतियां ना दोहराई जाएं। बता दें कि एलेक्सा ब्लिस ने 28 जनवरी की रॉ के तीन महीने बाद रिंग में वापसी की है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
# रिकोशे की किक रह गई चैड गेबल से दूर
रिकोशे और एलिस्टर ब्लैक ने पिछले कुछ सप्ताह में अपने प्रदर्शन के जरिए WWE फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि रैसलमेनिया में उन्हें चैंपियनशिप तो हासिल नहीं हुई, परन्तु वो एकमात्र टीम रहीं जो NXT और रैसलमेनिया का भी हिस्सा रहे।
इस हफ्ते रॉ में उनका सामना चैड गेबल और बॉबी रूड की टीम से हुआ। मैच के बीच में रिकोशे ने चैड गेबल पर किक लगाई, जो कि चैड गेबल को छू भी नहीं सकी। साफ साफ देखा जा सकता था कि रिकोशे से बहुत बड़ी गलती हुई है। किक ना लगने के बाद भी चैड गेबल नीचे गिर पड़े।
यह भी पढ़ें: बतिस्ता के रैसलिंग से संन्यास लेने के 5 बड़े कारण
# अपनी एंट्री के दौरान ही गिर पड़े सैमी ज़ेन
सैमी ज़ेन ने लम्बे अरसे बाद रिंग में वापसी की है। उनकी वापसी से क्राउड में नया जोश तो आया परन्तु उनकी एंट्री कुछ ठीक नहीं रही। वो एंट्रेंस स्टेज पर ही गिर पड़े। हालांकि सैमी ज़ेन ने इसे छुपाने की कोशिश जरूर की, किन्तु उनके चेहरे से साफ झलक रहा था कि वो इस तरह की एंट्री की उम्मीद नहीं कर रहे थे।
खैर इस हफ्ते रॉ में उनका सामना फिन बैलर से हुआ, जहां उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि मैच ख़त्म होने के बाद उन्होंने हील टर्न भी ले लिया है।