WWE बैकलैश में देखा गया था कि कैसे बॉबी लैश्ले को लाना के कारण हार का सामना करना पड़ा था। बॉबी लैश्ले के पास अच्छा मौका था कि वो WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को हराकर टाइटल अपने नाम करे। लाना की दखलअंदाजी से लैश्ले का सपना तो टूटा साथ ही वो गुस्सा होकर चले गए थे। अब WWE रॉ के दौरान बॉबी लैश्ले ने लाना से तलाक की मांग कर दी है। बैकलैश की हार से साफ दिख रहा था कि WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले कितने गुस्से में थे।EXCLUSIVE: @LanaWWE is the 𝙇𝘼𝙎𝙏 person @fightbobby wants to see right now after what happened at #WWEBacklash. pic.twitter.com/deGxmipegj— WWE Network (@WWENetwork) June 15, 2020WWE Raw में क्या हुआ?बॉबी लैश्ले और MVP रिंग में आए और प्रोमो देने लगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि लाना के कारण लैश्ले के पास WWE चैंपियनशिप नहीं है। इसके अलावा उन्होंने ड्रू से रीमैच की डिमांड की। तभी वहां लाना की एंट्री की होती है और अपनी सफाई पेश करती हैं। उन्होंने यहां रुसेव से अपने डिवोर्स के बारे में भी बात की। इसके बाद उनके बीच जमकर बहस हुई। MVP ने लाना को सबसे बड़ी दिक्कत तक बता दिया। तभी बॉबी लैश्ले ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि लाना सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक्स पा सकती हैं। इसके बाद बॉबी ने तलाक की मांग की और वो वहां से चले गए। जबकि लाना रिंग में खड़े होकर फूट-फूट कर रोने लगी।"I WANT A DIVORCE."@fightbobby 💔 @LanaWWE#WWERaw pic.twitter.com/8mA1aB3xqj— WWE (@WWE) June 16, 2020साल 2019 में लाना और बॉबी लैश्ले के रिश्ते को दिखाया गया था। जिसके बाद इस कहानी में रुसेव और लिव मॉर्गन को जोड़ा गया। शुरुआत से इस कहानी को फैंस का अच्छा सपोर्ट नहीं मिला फिर भी कंपनी इसको आगे बढ़ा रही हैं। बता दें कि साल 2019 की आखिरी रॉ के दौरान बॉबी लैश्ले और लाना ने शादी की थी। खैर,अब बॉबी लैश्ले ने तलाक की मांग कर दी है। हालांकि लाना से इसपर कोई जवाब नहीं दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये कहानी कहां तक जाती है और क्या नया मोड़ आता है।ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स: 15 जून, 2020