आज की रॉ काफी शानदार हुई। स्टीव ऑस्टिन स्टोन कोल्ड ने आकर शो में चार चांद लगा दिए। शो की शुरूआत और अंत स्टोन कोल्ड ने किया। पहले ही सैगमेंट में एजे स्टाइल्स को शानदार स्टनर उन्होंने दे दिया। लेेकिन स्टोन कोल्ड का स्टनर यहीं नहीं रूका। उन्होंने ऑफ एयर होने के बाद भी एजे स्टाइल्स को स्टनर दे दिया। मेडिसन स्क्वायर गॉर्डन में इस हफ्ते स्टोन कोल्ड ने बड़ी वापसी की। सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए उन्होंने ही कराया। क्लैश ऑफ चैंपियंस में इन दोनों के बीच मुकाबला होगा। स्टोन कोल्ड ने दोनों को हाथ मिलाने के लिए कहा। शायद ये रॉलिंस को हाइप करने के लिए किया गया था। इस बीच स्टोन कोल्ड ने अपनी पुरानी यादें भी फैंस को दिलाई। सैथ रॉलिंस ने स्टोन कोल्ड की तारीफ की। लेकिन स्ट्रोमैन ने दोनों की बुराई कर दी। कॉन्ट्रैक्ट साइन के बाद द ओसी ने एंट्री कर ली। एजे स्टाइल्स ने स्टोन कोल्ड की बुराई करना शुरू कर दिया। ये फैंस को पसंद नहीं आया। फैंस एजे को बोलने नहीं दे रहे थे। एजे को गुस्सा भी आया औऱ उन्होंने चुप रहने को फैंस को कर दिया। काफी देर बाद सैथ रॉलिंस और स्ट्रोमैन ने द ओसी पर अटैक कर दिया। इस बीच स्टोन कोल्ड ने स्टनर एजे स्टाइल्स को मार दिया।ये भी पढ़ें: 10 प्रोफेशनल रैसलर्स जिन्होंने किसी का मर्डर कियामेन इवेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन, सैथ रॉलिंस, सेड्रिक एलेक्जेंडर, वाइकिंग रेडर्स का मैच जिगलर, रूड, द ओसी के साथ था। बेबीफेस ने इस मैच को जीत लिया। स्टोन कोल्ड ने आकर सैलिब्रेशन इसके बाद मनाया। बीयर पार्टी उन्होंने रिंग में जारी कर दी। इस बीच एजे स्टाइल्स को एक और स्टनर उन्होंने यहां पर मार दिया। After #RAW went off the air, Stone Cold praised all the stars in the ring. He asked Styles to drink a beer with him. Styles took the bait. @WrestlingInc #WWEMSG pic.twitter.com/C7ACIebSRh— Daniel Yanofsky (@DanYanofsky) September 10, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं