रोमन को झटका लगने और WWE को नया चैंपियन मिलने से हुआ फायदा, विंस मैकमैहन के चेहरे पर खुशी की लहर

सर्वाइवर सीरीज से पहले WWE रॉ का अंतिम एपिसोड हुआ। शोबज डेली के अनुसार इस हफ्ते WWE रॉ की व्यूअरशिप 1.778 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते WWE रॉ को 5.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप 1.690 मिलियन रही थी।

Ad

इस हफ्ते WWE रॉ की पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.868 मिलियन थी। पिछले हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.847 मिलियन थी। दूसरे घंटे में इस हफ्ते व्यूअरशिप 1.760 मिलियन थी। और तीसरे घंटे में 1.728 मिलियन रही।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ ट्विटर प्रतिक्रियाएं: नया चैंपियन मिलने के बाद फैंस खुश हुए

WWE रॉ का शानदार एपिसोड

इस हफ्ते का शो वैसे बहुत ही शानदार रहा था। WWE को नया चैंपियन भी यहां मिला। मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच हुआ था। इस मैच का नतीजा काफी चौंकाने वाला निकला। रैंडी ऑर्टन को हराकर ड्रू मैकइंटायर फिर से नए WWE चैंपियन बन गए है। रोमन रेंस को अब सर्वाइवर सीरीज के लिए नया प्रतिद्वंदी मिल गया। पहले उनका मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ तय किया गया था।

ड्रू मैकइंटायर की एंट्री भी इस बार पीपीवी वाली हुई थी। इससे भी सभी लोग काफी प्रभावित हुए थे। रॉ में इस हफ्ते काफी मजेदार मोमेंट हुए थे। इस वजह से ही थोड़ा व्यूअरशिप आगे आई है। ब्रे वायट और मिज का मैच भी शानदार रहा था। एलेक्सा ब्लिस ने भी कमाल का काम किया था। विमेंस डिवीजन में भी बवाल देखने को मिला।मैंडी रोज और डाना ब्रूक चोटिल हो गई है। उनकी जगह सर्वाइवर सीरीज के लिए पेयटन ऱॉयस और लेसी इवांस को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Raw रिजल्ट्स: रोमन रेंस को लगा बड़ा झटका, WWE को मिला चौंकाने वाला नया चैंपियन

न्यू डे ने भी हर्ट बिजनेस के खिलाफ अपना रॉ टैग टीम टाइटल डिफेंड कर लिया। ये मैच सबसे शानदार इस शो में रहा था।रेट्रीब्यूशन का भी जलवा इस शो में देखने को मिला था। सर्वाइवर सीरीज से पहले ये WWE रॉ का अंतिम एपिसोड था और ये अच्छा रहा था। हालांकि व्यूअरशिप में ज्यादा बढोत्तरी देखने को नहीं मिला लेकिन फिर भी ठीकठाक इस बार रही थी। स्मैकडाउन की व्यूअरशिप शानदार हो गई है लेकिन रॉ अभी भी दो मिलियन से ऊपर नहीं जा पा रही है। रॉ तीन घंटे का होता है तो WWE को इससे ज्यादा उम्मीदें रहती है। विंस मैकमैहन भी इस चीज को लेकर लगातार बदलाव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने Survivor Series में डेब्यू करते हुए अपने करियर की शुरुआत की

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications